दिवाली से लेकर होली या नवरात्रि तक, त्योहार पर जन्मे बच्चों में होते हैं ये खास गुण, चमकती

दिवाली से लेकर होली या नवरात्रि तक, त्योहार पर जन्मे बच्चों में होते हैं ये खास गुण, चमकती

होमताजा खबरधर्म

त्योहार पर जन्मे बच्चों में होते ये खास गुण, चमकती है पूरे परिवार की किस्मत

Last Updated:

दिवाली से लेकर होली और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इन खास पर्वों के दिन जन्म लेने वाले बच्चों में कुछ अनोखे गुण होते हैं, जो ना सिर्फ उनकी अपनी जिंदगी बल्कि पूरे परिवार की किस्मत पर सकारात्मक असर डालते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इनका जन्मकाल ग्रह-नक्षत्रों की ऐसी स्थिति में होती है, जो इन्हें सफलता, समृद्धि और पारिवारिक उन्नति का वाहक बनाती है.

Zoom

भारत में अगर कोई बच्चा दिवाली, होली या नवरात्रि आदि किसी त्योहार पर जन्म लेता है तो पूरे परिवार के चेहरों पर एक अलग मुस्कान देखने को मिलती है. एक तो परिवार के साथ पूरा देश त्योहार मना रहा होता है, वहीं दूसरी तरह बच्चे का जन्म होना, उनकी खुशियों में वृद्धि कर देता है. आखिरकार त्योहार धर्म, सांस्कृतिक परंपराओं और ब्रह्मांड की गति से जुड़े होते हैं. ज्योतिषियों का मानना है कि ऐसा संयोग केवल इत्तेफाक नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कोई गहरा संकेत छुपा होता है. उनका कहना है कि यह समय किसी व्यक्ति के स्वभाव, जीवन की दिशा और उसकी आध्यात्मिक सोच को प्रभावित कर सकता है. ऐसे बच्चों पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और उस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी रहती है. आइए जानते हैं त्योहार के दिन जन्मे बच्चे का ज्योतिषीय महत्व…

परिवार और समाज के लिए सौभाग्यशाली
भारत में त्योहार केवल खुशियों और परंपराओं का प्रतीक नहीं होते, बल्कि इन्हें शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संकेत माना जाता है. ऐसे में अगर किसी बच्चे का जन्म किसी बड़े त्योहार के दिन होता है, तो परिवार और समाज इसे बेहद खास और सौभाग्यशाली मानते हैं. माना जाता है कि त्योहार पर जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में विशेष ऊर्जा, आकर्षण और सकारात्मक सोच होती है.

बच्चों को ईश्वर का विशेष आशीर्वाद
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्योहारों के दिन वातावरण में आध्यात्मिक शक्ति और शुभ कंपन अधिक होते हैं. यही कारण है कि ऐसे दिन जन्म लेने वाले बच्चों को ईश्वर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है. परिवार के बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि ये बच्चे अपने साथ खुशियां और समृद्धि लेकर आते हैं. उदाहरण के तौर पर, दीपावली पर जन्मे बच्चे को लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है, जबकि जन्माष्टमी या राम नवमी पर जन्म लेने वाले बच्चों को धार्मिक और संस्कारी स्वभाव वाला समझा जाता है.

त्योहार पर जन्मे बच्चे का ज्योतिष महत्व
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और चंद्रमा के चरणों का त्योहारों पर असर पड़ता है. कई हिंदू त्योहार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं. इन त्योहारों के दौरान सूर्य और चंद्रमा की स्थिति बहुत मजबूत मानी जाती है. माना जाता है कि इन दिनों जन्मे बच्चों को उस समय की ऊर्जा मिलती है. ऐसा भी माना जाता है कि पूर्णिमा (पूरा चांद) और अमावस्या (अंधेरी रात) के त्योहारों पर जन्मे बच्चे किसी ना किसी तरह खास होते हैं. इन दिनों को भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है. कहा जाता है कि इन दिनों जन्मे बच्चों में गहरी भावनाएं, मजबूत अंतर्ज्ञान और जीवन में अर्थ व आध्यात्मिकता खोजने की स्वाभाविक चाहत होती है.

  • कई लोग मानते हैं कि दिवाली के दिन जन्मे बच्चे खुशमिजाज, सफल और अच्छे नेता बनते हैं.
  • होली पर जन्मे लोगों काफी ऊर्जावान, हंसमुख और रचनात्मक होते हैं.
  • महा शिवरात्रि पर जन्मे लोगों को मजबूत, लचीला और अपने स्वभाव में बदलाव लाने वाला माना जाता है.
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मे लोगों को बुद्धिमान, आकर्षक और नए विचारों वाला माना जाता है.
  • नवरात्रि पर जन्मे लोगों को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला, साहसी और दयालु माना जाता है.
  • गणेश चतुर्थी पर जन्मे बच्चों को चतुर, अनुकूलनशील और समस्या सुलझाने में माहिर माना जाता है.

खुद के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियां
ज्योतिष यह भी कहता है कि आपके जन्म का दिन आपके कर्म से जुड़ा होता है. कई लोग मानते हैं कि शुभ दिन पर जन्म लेना आत्मा के लिए सही समय पर दुनिया में आने का संकेत है. कुछ लोगों का मानना है कि किसी व्यक्ति की कुंडली में केवल जन्म का समय ही मायने रखता है. लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार यह केवल एक हिस्सा है. नक्षत्र, लग्न और ग्रहों की स्थिति भी किसी व्यक्ति के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती है. आज भी कई लोग मानते हैं कि त्योहार के दिन जन्म लेना शुभ होता है और इससे खुद के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियां आती हैं. कई परिवारों को लगता है कि किसी पवित्र दिन पर बच्चे का जन्म होना और भी खास होता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed