किस्मत चमकाता और बर्बादी भी लाता है हीरा? बर्थ डेट से जानें किसे पहनना चाहिए डायमंड और कौन
जन्मतिथि से जानें किन लोगों को हीरा पहनना चाहिए और किन लोगों को दूर रहना चाहिए
Last Updated:
Diamond With Numerology: हीरा शुक्र ग्रह का रत्न है, जो ज्योतिष और अंक ज्योतिष में ऐश्वर्य, सुंदरता, प्रेम, आकर्षण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि हीरा पहनने से जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास, आर्थिक वृद्धि और रिश्तों में सामंजस्य आता है. लेकिन ज्योतिषियों और अंकशास्त्रियों के अनुसार, हीरा हर किसी के लिए नहीं होता. अगर आप यूं ही हीरा पहन लेते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि इसके धारण करने से नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है.
Diamond With Numerology: हीरा सिर्फ खूबसूरती और शानो-शौकत की निशानी नहीं बल्कि ज्योतिष के अनुसार भाग्य बदलने वाली शक्तिशाली रत्न मानी जाती है. लेकिन हर किसी के लिए हीरा शुभ हो, यह जरूरी नहीं. माना जाता है कि जन्मतिथि और कुंडली में शुक्र की स्थिति के आधार पर हीरा पहनने की सलाह दी जाती है. सही व्यक्ति द्वारा सही तरीके से पहना गया हीरा तरक्की, आकर्षण, वैवाहिक सुख और आर्थिक लाभ दिला सकता है, जबकि गलत व्यक्ति के लिए यही हीरा विवाद, कर्ज, रिश्तों में तनाव और मानसिक परेशानियां बढ़ा सकता है. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं किन लोगों को हीरा पहनना चाहिए और कौन लोग हीरा से दूर ही नहीं बहुत दूर रहें…

मूलांक 1 – जिनका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 1 होता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. ज्योतिषियों का मानना है कि मूलांक 1 वालों को हीरा पहनना बेहद कल्याणकारी माना जाता है. हीरा पहनने से इन्हें पहचान, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मकता मिलती है. सूर्य के स्वामित्व वाले इस मूलांक के लिए हीरा आत्मविश्वास और शालीनता का संतुलन बनाता है.

मूलांक 2 – जिनका जन्म किसी भी माह की 2 में 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो तो उनका मूलांक 2 है. इस मूलांक के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्र देव हैं. मूलांक 2 वाले चंद्रमा की वजह से काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं. अंक ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, हीरा पहनने से इन्हें भावनात्मक संतुलन, शांति, मानसिक स्पष्टता और आत्म-सम्मान मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूलांक 6 – जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 है और इस मूलांक के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह की वजह से मूलांक 6 वालों के लिए हीरा का धारण करना शुभ माना जाता है. इन लोगों के लिए हीरा पहनना आकर्षण, रचनात्मकता, ऐश्वर्य और रिश्तों में स्थिरता बढ़ा सकता है. यह आत्मविश्वास बढ़ाने और सफलता दिलाने में भी मददगार माना जाता है.

मूलांक 7 – जिनका जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वालों को आध्यात्मिक, विचारशील और अंतर्ज्ञानी माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों को हीरा पहनने से इनकी रचनात्मकता बढ़ती है और जीवन में अच्छे अवसर मिलते हैं. साथ ही कई परेशानियों से राहत भी मिलती है.

कौन नहीं पहनें हीरा? – अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 8 और मूलांक 9 वाले लोगों को हीरा पहनने से पहले ज्योतिषी या अंकशास्त्री से सलाह लेनी चाहिए. इन अंकों के स्वामी शनि और मंगल देव हैं और हीरा इनकी ऊर्जा के अनुकूल नहीं माना जाता. ये मान्यताएं ज्योतिष और अंक ज्योतिष की परंपराओं से ली गई हैं, जबकि बहुत से लोग हीरा सिर्फ उसकी सुंदरता और आकर्षण के लिए भी पहनते हैं. हीरा आज भी सबसे प्रसिद्ध रत्नों में से एक है और दुनिया भर में आध्यात्मिक कारणों या स्टाइल के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.


