आज का राशिफल: शिव कृपा से कन्या समेत 5 राशियों को नौकरी व व्यापार में मिलेंगे शुभ फल, मेष
दैनिक मेष राशिफल
मेष राशि वालों को आज व्यवहार को बहुत संभालने की जरूरत है, अचानक से स्थितियां परिवर्तित हों सकती हैं. कार्यक्षेत्र में दबाव का अनुभव करेंगे, प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक मेहनत से ही कार्यों में सफलता मिल पाएगी. व्यापारिक और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. जॉब में संतुलित व्यवहार के साथ अपने कामों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना होगा. रिश्तों के लिहाज से भी दिन मध्यम रहेगा और आपसी सामंजस और समझ को बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और भाग्य का साथ 60% तक मिलेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
दैनिक वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन है. कार्यक्षेत्र में उच्च मनोबल से अपनी जिम्मेदारियां को निभाएंगे, जिससे नए अवसर प्राप्त होंगे. जॉब की अपेक्षा व्यापार में विस्तार के लिए नए स्रोत मिल पाआएंगे, वही जॉब में उम्मीद से हटकर परिणाम प्राप्त होंगे. दांपत्य जीवन को लेकर आज सजकता रखें, गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे और कोई नया प्रोजेक्ट नए काम की शुरुआत हो सकती है. रिश्तों को लेकर थोड़े मायूस रहेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भाग्य का साथ 71% तक रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें.
दैनिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के व्यक्तित्व में आज निखार आएगा. लोगों के बीच अपनी जगह बना पाएंगे और कार्यों को लेकर सहजता रहेंगे. जॉब और व्यापार दोनों में ही जिम्मेदारियां रहेंगी, जिनका निर्वाह आप सफलता से कर पाएंगे. आज आपके पुराने रुके हुए काम तनाव का कारण बन सकते हैं और विरोधी भी सक्रिय रहेंगे. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, विरोधियों पर नियंत्रण रहेगा. नए कार्यों की शुरूआत भगवान गणेश का ध्यान कर करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
दैनिक कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा, सोचे हुए कार्यों पर गतिशील रहेंगे. जॉब में मान सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन अधिक सोच विचार करने से मन भ्रमित और विचलित हो सकता है, जिस पर नियंत्रण रखें. बिजनेस सामान्य से बेहतर रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी, और संतान पक्ष को आज समय देकर उन्हें उत्साहित करें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.
दैनिक सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास से भरा दिन होगा. जॉब हो या व्यापार, दोनों में ही सामान्य से बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अनैतिक ढंग और गलत संगत आज परेशानी में डाल सकती है. निवेश व लेन-देन संबंधित जोखिम उठाने से बचें. रिश्तों को लेकर आज असहजता रह सकती है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. जोखिम की प्रवृत्ति से बचने के लिए अनैतिक आचरण से अपनी रक्षा के लिए हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 65% तक रहेगा.
दैनिक कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सोच हुए कार्यों को सफल बनाएगी. परिवर्तन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा. नई जगह नई संभावनाओं के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. जॉब के लिहाज से नई संभावनाएं मिलेगी और किसी अच्छी कंपनी से बढ़िया सैलरी के साथ ऑफर आ सकता है. पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज कार्यों में सफलता पाने के लिए मां दुर्गा का ध्यान कर काम की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा.
दैनिक तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन खर्च और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है. किसी की बातों में आकर या प्रलोभन वश गलत जगह निवेश करने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. जॉब को लेकर आज बिल्कुल भी लापरवाही ना करें, मैनेजमेंट व अधिकारी वर्ग की पूरी नजर आप पर है. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा, व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज कार्यों में विघ्नों को कम करने के लिए भगवान गणेश का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें. भाग्य का 52% तक साथ मिलेगा.
दैनिक वृश्चिक राशिफल
मन के हारे…हार, मन के जीते….जीत, वृश्चिक राशि वालों के लिए यह मुहावरा आज कारगर रहेगा. उत्साहित होकर उच्च मनोबल से अपने कार्य करेंगे तो निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे. लोगों के कहने या कमी निकालने से आप मन खराब ना करें, जॉब की अपेक्षा व्यापार में अधिक संतुलन की आवश्यकता है. आज कार्यों की निरंतरता बनाए रखें, निश्चित तौर पर सफल रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी और लोगों का सहयोग मिलेगा. वहीं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. आज भगवान राम का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें और भाग्य का 58% तक साथ मिलेगा.
दैनिक धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदित रहेगा. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और मंगल कार्यों में सहभागिता रह सकती है. जॉब के लिए अनुकूल स्थितियां मिलेंगी और नई जॉब के प्रयास भी सफल रहेंगे, खासकर मेडिकल फील्ड और बैंकिंग फील्ड के लोगों को आज सहजता रहेगी. अचानक दोस्तों के साथ बाहर जाने का संयोग भी बन सकता है. रिश्तों मे सहजता रहेगी और स्वास्थ्य अनुकूल. आज सोमवार का व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा अर्चना करें. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा.
दैनिक मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ की स्थितियां लेकर आएगा. दोपहर के बाद कार्यों में अधिक सहजता रहेगी. आज मन को दृढ़ रखकर कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि चंद्रमा का गोचर, मन को विचलित कर सकता है और आप अपने लक्ष्य व मूल कार्य से भटक सकते हैं. व्यापारिक गति रहेगी और जॉब में भी सहजता अनुभव करेंगे. पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज चंद्र ऊर्जा को अनुकूल करने के लिए भगवान शंकर का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें. भाग्य 54% तक साथ देगा.
दैनिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा और भाग्य का साथ रहेगा. नई जिम्मेदारियां का भी सामना करना पड़ सकता है. व्यापारिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का समय रहेगा, आज लाभ हानि को सोचे बिना सही निर्णय लेकर काम करने पर ध्यान दें. नौकरी पेशा जातकों का आज सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहेंगे. भगवान गणेश का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 74% तक रहेगा.
दैनिक मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है. छोटी सी परेशानी भी आज आपको अधिक विचलित कर सकती है. उच्च मनोबल के साथ कार्य करें अन्यथा अचानक से कोई निर्णय आप गलत ले सकते हैं. जॉब और व्यापार दोनों ही सामान्य से बेहतर रहेगा. विद्यार्थी वर्ग को भी आज सफलता प्राप्त होगी, परिणाम की सकारात्मक पर ध्यान दें. रिश्ते सहज रहेंगे और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज उच्च मनोबल से कार्य करने के लिए भगवान शंकर का ध्यान कर काम की शुरुआत करें. भाग्य 56% तक साथ मिलेगा.


