18 दिनों तक बुध वक्री, 3 राशिवाले सावधान! प्रॉपर्टी, करियर में अड़चनें, जानें उपाय

18 दिनों तक बुध वक्री, 3 राशिवाले सावधान! प्रॉपर्टी, करियर में अड़चनें, जानें उपाय

Last Updated:

Budh Vakri 2026 Negative Impact And Remedies: बुध मिथुन राशि में 18 दिनों के लिए वक्री है. बुध की उल्टी चाल 24 जुलाई तक चलेगी. इससे 3 राशिवालों को करियर, प्रॉपर्टी, सेहत और धन को लेकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. ये लोग बुध के कुछ ज्योतिष उपाय कर लें, तो बुध का दुष्प्रभाव कम हो सकता है.

Zoom

मिथुन में वक्री बुध का रा​शियों पर अशुभ प्रभाव और उपाय.

Budh Vakri 2026 Negative Impact And Remedies: बुध ग्रह का गोचर 7 जुलाई को मिथुन राशि में हुआ है. मिथुन में बुध वक्री है और यह 18 दिनों तक उल्टी चाल चलेगा. बुध की उल्टी चाल से 3 राशिवालों को सावधान रहना होगा. इन लोगों के ​बिजनेस और नौकरी में नकारात्मकता आ सकती है. मन के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, वहीं प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं. वाद विवाद से दूर रहना होगा और वाणी पर संयम रखना होगा. ये लोग वक्री बुध के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय कर सकते हैं. मिथुन में बुध 24 जुलाई को 04:27 ए एम तक वक्री रहेगा.

वक्री बुध का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव

मेष: वक्री बुध की वज​​ह से मेष राशि के लोगों को धन हानि की आशंका रहेगी. आप किसी को पैसे उधार न दें या फिर हड़बड़ी में कोई निवेश न करें, वरना आपका पैसा डूब सकता है. ऐसे में आपको सतर्कता बरतनी चाहिए. अभी आपको 24 जुलाई तक कोई नया काम नहीं करना चाहिए, उसमें बाधा आ सकती है या फिर गति धीमी हो सकती है. इस दौरान किसी से कोई वाद विवाद न करें, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें. अपनी ओर से कोई ऐसा काम न करें, जो कोर्ट केस का कारण बने.

कर्क: बुध के वक्री अवस्था में होने से कर्क राशिवालों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सावधान रहना चाहिए. इस बीच में आप मकान, जमीन या कोई अन्य प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने की सोचते हैं तो अड़चनें आ सकती हैं. 24 जुलाई तक समझदारी से पैसे खर्च करें. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वित्तीय स्थिति खराब हो सकती है. रुपयों का लेन देन करते समय सावधान रहें. किसी को अकेले में रुपए न दें, कोई गवाह के तौर पर साथ रखें. इस बीच आपकी तबीयत खराब हो सकती है, आप खानपान पर नियंत्रण रखें. योग, ध्यान आदि करें. 18 दिनों में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है या कहें कि आपके सुख में कमी आ सकती है.

वृश्चिक: बुध का वक्री होना वृश्चिक राशिवालों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है, खासकर करियर को लेकर. नौकरी में काम को लेकर दिक्कतें आ सकती है. बॉस और सहकर्मियों के असहयोग का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में संयम रखें और अपना काम करें. गुस्सा और विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपका ही काम खराब होगा. विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं. 24 जुलाई तक वित्तीय फैसले सोच समझकर करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है.

बुध के अशुभ प्रभावों को दूर करने के उपाय

  • बुध का बुरा प्रभाव आप लोगों पर कम से कम हो, इसके लिए आप बुधवार के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करें. विघ्नहर्ता गणपति बप्पा आपके दुखों और संकटों को दूर करेंगे.
  • बुधवार के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. आप चाहें तो किसी गोशाला में जाकर गाय को चारा दान कर सकते हैं.
  • बुधवार को कांसे के बर्तन का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कर सकते हैं.
  • बुध को अच्छा रखना है तो आप अपने मामा, मौसी, बुआ और बहन के साथ रिश्ते मधुर रखें. उनको खुश रखें और उपहार दें.
  • बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें या फिर हरे रंग की रूमाल रखें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed