Meen Rashifal: व्यापार में सावधान, करियर में मिलेगी सफलता; आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 08 July 2026: मीन राशि के जातक आज के दिन (बुधवार) सतर्क रहते हैं, तो नुकसान होने से बच सकता है. सोच-समझकर फैसला लें. छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करवा सकती है. आज आपके लिए भाग्य अंक 9 और शुभ अंक 13 है.
सागर. मीन राशि के जातकों को आज 8 जुलाई 2026, दिन बुधवार को सतर्क रहना होगा. अगर आप अलर्ट नहीं रहेंगे, तो व्यापार से संबंधित कार्यों में बड़ा नुकसान हो सकता है. दरअसल आज मीन राशि पर शनि वक्री का प्रभाव हो रहा है. बृहस्पति नीच का हो रहा है, जो धन को नष्ट करने का काम शुरू कर देता है लेकिन शुक्र और चंद्रमा उच्च का होने की वजह से स्वास्थ्य, शिक्षा और करियर के लिए लाभदायक है. इसके साथ ही इनका गोचर भी बदलने वाला है. शनि की ढैय्या गुजर रही है, जिससे जल्द ही उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे.
सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि बृहस्पति नीच का होने पर व्यापार में नुकसान होता है. धन आने के रास्ते रुकते हैं और लड़ाई-झगड़ा होना शुरू हो जाता है. साथियों से अनबन होना शुरू हो जाती है. मीन राशि वाले आज के दिन सतर्क रहते हैं, तो नुकसान होने से बच सकता है. सोच-समझकर फैसला लें. छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है. आज ज्यादा लाभ की प्राप्ति नहीं होगी. आपके लिए आज का भाग्य अंक 9 और शुभ अंक 13 है. आज जो भी कार्य करें, वो शुभ अंक और भाग्य अंक से करें. मीन राशि के जो जातक मांस-मदिरा का भक्षण करते हैं, उन्हें यह बंद कर देना चाहिए. अगर ऐसा करते रहे, तो आपके व्यापार में नुकसान होना प्रारंभ हो जाएगा. धीरे-धीरे धन नष्ट होने लगेगा, इसलिए सेवन बंद कर दें.
स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा. लंबे समय से आंखों से संबंधित बीमारी, हृदय से संबंधित बीमारी या फिर हड्डी से संबंधित बीमारी से राहत मिल सकती है.
शिक्षा और करियर राशिफल
चंद्रमा और शुक्र उच्च का होने की वजह से शिक्षा और करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलेगी. याद करने की क्षमता बढ़ेगी. जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, उनका मन लगने लगेगा. जो लोग सरकारी नौकरियों का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, आज के दिन उससे संबंधित तैयारी करने पर सफलता की ओर अग्रसर होंगे. साथ ही कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. आज के दिन भगवान गणेश को दूर्वा जरूर अर्पित करें.
लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों को लव लाइफ को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि आज पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है. किसी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए पार्टनर से बड़ी ही सावधानी के साथ बातचीत करें.
आज का उपाय
आज मीन राशि के जातकों को एक मुट्ठी पीली सरसों लेनी है. उसे अपने सिर पर से तीन बार घुमाएं और फिर इसे दक्षिण दिशा की ओर फेंक दें.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


