तुला राशि वालों की चमकने वाली है तकदीर, इस उपाय से धन और सफलता दोनों मिलेंगे

तुला राशि वालों की चमकने वाली है तकदीर, इस उपाय से धन और सफलता दोनों मिलेंगे

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 0 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा. चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर से व्यापार, साझेदारी, वैवाहिक जीवन और नए संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापारियों को नए अवसर मिलने के योग हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार और जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. भगवान गणेश की पूजा, 21 दूर्वा अर्पित करने और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 8 जुलाई यानी आज का दिन शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा. आज चंद्रमा आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जिससे साझेदारी, व्यापार, वैवाहिक जीवन और नए संबंधों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आज पूरे दिन आत्मविश्वास बना रहेगा और आपके निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.

यदि आप साझेदारी में काम करते हैं तो सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और नए क्लाइंट्स या नए कार्य मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णय क्षमता की सराहना होगी. टीमवर्क के माध्यम से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की नई जिम्मेदारियों के संकेत मिल सकते हैं.

रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास, दांपत्य जीवन रहेगा मधुर

पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा और आपसी समझ पहले से भी अधिक मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए नए रिश्ते की बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, मानसिक शांति मिलेगी

स्वास्थ की बात करे तो आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन और हल्का व्यायाम आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा। मन शांत रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज बुधवार का शुभ दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित होता है, इसलिए  तुला राशि के जातक आज श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें. गणपति बप्पा को 21 दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी व्यापार में सफलता मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed