मकर वालों की बल्ले-बल्ले, नौकरी-कारोबार में मिलेगा बड़ा फायदा, बस करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 0 July 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर तृतीय भाव में होने से साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा मिलेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. भगवान गणेश की पूजा और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी रहेगा.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए 8 जुलाई यनी बुधवार का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है. आज का दिन आत्मविश्वास, साहस और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. लंबे समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, उनमें अब गति मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता का लाभ मिल सकता है, जिससे अधिकारी और सहकर्मी भी प्रभावित होंगे. आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहने की संभावना है. रुका हुआ धन मिलने, आय के नए स्रोत बनने या किसी लाभदायक अवसर के मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए भी प्रगति के अवसर बन सकते हैं.
स्वास्थ्य रहेगा मजबूत, मिलेगा नई ऊर्जा का अनुभव
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहे थे, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और शरीर में नई ऊर्जा व स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित खान-पान आपके स्वास्थ्य को और बेहतर बनाएगा.
व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ
व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. दोगुने जोश और नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी, जिससे भविष्य में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं.
प्रेम जीवन में बढ़ेगी नजदीकियां
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच विश्वास और अपनापन बढ़ेगा तथा रिश्तों में मधुरता आएगी. हालांकि अपनी निजी या गोपनीय बातों को दूसरों के सामने साझा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्तिगत बात उजागर होने की संभावना भी बन रही है। दांपत्य जीवन में भी आपसी तालमेल अच्छा रहेगा.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
मकर राशि के जातक बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करें. यदि संभव हो तो किसी गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. इससे सभी बाधाएं दूर होंगी, कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


