आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा से होगा लाभ, पंचांग से जाने

आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा से होगा लाभ, पंचांग से जाने

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया उपारंत चतुर्थी तिथि दिन सोमवार है. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, वणिज करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा वृश्चिक राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. मान्यता है कि सोमवार व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और कुंडली में चंद्र देव की स्थिति मजबूत होती है. भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, यानी वे बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं. यही कारण है कि उनकी पूजा सरल और सहज मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से सोमवार का व्रत करता है, उसकी सभी बाधाएं दूर होती हैं और उसे मानसिक शांति प्राप्त होती है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अभिजित मुहूर्त का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग में शुभ कार्य करने से सफलता मिलने की संभावना रहती है. अभिजित मुहूर्त में पूजा-पाठ, नया काम शुरू करना शुभ फल देता है. वहीं राहुकाल, भद्रा और दुर्मुहूर्त जैसे अशुभ समय में यात्रा या महत्वपूर्ण कार्य टालने की सलाह दी जाती है.

सोमवार व्रत केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और अनुशासन का प्रतीक भी है. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह व्रत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सरल माध्यम बन सकता है. सोमवार व्रत की शुरुआत प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने से होती है. व्रती को सुबह जल्दी उठकर घर के मंदिर या शिवालय में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. पूजा में सबसे पहले शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है, जिसे जलाभिषेक कहा जाता है. इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करना शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन और भस्म अर्पित करना विशेष फलदायी होता है. शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. व्रती दिनभर फलाहार कर सकते हैं और नमक रहित भोजन का सेवन भी किया जाता है. कई लोग निर्जल व्रत भी रखते हैं, हालांकि यह व्यक्ति की श्रद्धा और क्षमता पर निर्भर करता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 मई 2026
आज की तिथि- तृतीया – 05:24 ए एम, 05 मई तक, फिर चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 09:58 ए एम तक, ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 04:12 पी एम तक, विष्टि – 05:24 ए एम, 05 मई तक, फिर बव
आज का योग- परिघ – 11:20 पी एम तक, शिव योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:38 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 09:42 पी एम
चन्द्रास्त- 06:52 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 ए एम से 04:55 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:25 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:57 पी एम से 07:18 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, 05 मई
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:38 ए एम से 09:58 ए एम

शिववास: क्रीड़ा में – 05:24 ए एम, 5 मई तक, फिर कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 4 मई 2026
राहुकाल: 07:18 ए एम से 08:58 ए एम
यमगण्ड: 10:38 ए एम से 12:18 पी एम
गण्ड मूल: 09:58 ए एम से 05:37 ए एम, 5 मई
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:38 पी एम
वर्ज्य: 04:15 पी एम से 06:03 पी एम
आडल योग: 05:38 ए एम से 09:58 ए एम
विडाल योग: 09:58 ए एम से 05:37 ए एम, 5 मई
दुर्मुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:38 पी एम
विंछुड़ो: पूरे दिन
भद्रा: 04:12 पी एम से 05:24 ए एम, 5 मई
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed