कर्क राशि वालों आज प्यार, पैसा और करियर में मिलेंगे बड़े मौके, पर 1 गलती पड़ सकती है भारी
Last Updated:
Today Cancer Horoscope: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको खासतौर पर वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए. जल्दबाजी या लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है. साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
Aaj Ka Kark Rashifal 4 May 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है, लेकिन इसके साथ ही सावधानी की भी आवश्यकता बनी रहेगी. आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर आज परिधि योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. वाणिज करण के कारण आज आपके निर्णय और व्यवहार का सीधा असर आपके परिणामों पर पड़ेगा. आज दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको खासतौर पर वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए. जल्दबाजी या लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है. साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. समझदारी और धैर्य से काम लेने पर आप किसी भी नकारात्मक स्थिति को अपने पक्ष में बदल सकते हैं.
आज कर्क राशि की लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. आज पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आप अहंकार से दूर रहें और रिश्ते में संवाद बनाए रखें. अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, लेकिन किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं.
आज कर्क राशि की नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है, वरना छोटी बात बड़ी समस्या बन सकती है. अधिकारियों के साथ बातचीत में संयम रखें. वहीं व्यवसाय करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है. कोई भी नया निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
आज कर्क राशि के छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और अनुशासन की मांग करेगा. पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखते हैं तो सफलता मिल सकती है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अतिरिक्त प्रयास करना होगा. आज समय का सही उपयोग ही आपको आगे बढ़ाएगा.
आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज घर और काम के बीच संतुलन बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऑफिस पर कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर आप स्थिति संभाल लेंगी. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें, खासकर थकान और मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें.
कर्क राशिफल का दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद, नीला रहेगा.
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही 21 बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय मंत्र लिखकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का स्मरण करना आपके लिए फलदायक रहेगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


