Singh Rashifal: नौकरी, व्यापार, करियर के लिए आज दिन अच्छा, पर सावधानी से करें ये 2 काम

Singh Rashifal: नौकरी, व्यापार, करियर के लिए आज दिन अच्छा, पर सावधानी से करें ये 2 काम

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य और बुध की युति बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता को मजबूत कर रही है. वहीं धन भाव में शुक्र और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रही है. दूसरी ओर राहु और केतु माता-पिता तथा संतान के स्थान पर स्थित हैं, जो…

Aaj Ka Singh Rashifal 20 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार, 20 मई 2026 का दिन कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत रहेगी. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य और बुध की युति बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता को मजबूत कर रही है. वहीं धन भाव में शुक्र और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रही है. दूसरी ओर राहु और केतु माता-पिता तथा संतान के स्थान पर स्थित हैं, जो भाग्य का सहयोग तो देंगे. लेकिन, वाणी और निवेश से जुड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभकारी रहेगा.

करियर राशिफल 
करियर और नौकरी की बात करें तो आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आ सकती है.. काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगी. शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण मिलेगा. पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए सौदे पूरे हो सकते हैं. व्यापार में नए संपर्क बनने से भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. विलासिता और फैशन से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है. हालांकि, कुंडली में काल सर्प दोष बनने के कारण कुछ काम अंतिम समय में रुक सकते हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. लेकिन, आज जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश टालना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव छोटे-मोटे रोगों में राहत दिला सकता है. पुरानी बीमारियों में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं. हालांकि खानपान में लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन में भी सुखद वातावरण बना रहेगा. गुरु और चंद्रमा का प्रभाव वैवाहिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा. पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद कम हो सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 8 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. विवादों से बचे. वहीं, भगवान शिव और नाग नागिन के जोड़े की पूजा करना बेहद शुभ रहेगा. बिगड़े हुए कार्य बनने लगेंगे. काल सर्प दोष से भी राहत मिलेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed