आज आपको रोकेगी ये चीज, नहीं फंसे तो दिन उत्तम, नौकरी-कारोबार में फायदा! पढ़ें राशिफल

आज आपको रोकेगी ये चीज, नहीं फंसे तो दिन उत्तम, नौकरी-कारोबार में फायदा! पढ़ें राशिफल

Last Updated:

07 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती और आलस के साथ हो सकती है, इसलिए शुरुआत से ही खुद को सक्रिय रखना जरूरी रहेगा. यदि जातक सुबह से ही फुर्ती और उत्साह के साथ अपने काम में लग जाते हैं तो दिन बेहतर तरीके से बीत सकता है. वहीं अगर…

Aaj Ka Singh Rashifal 07 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार मंगलवार 07 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती और आलस के साथ हो सकती है, इसलिए शुरुआत से ही खुद को सक्रिय रखना जरूरी रहेगा. यदि जातक सुबह से ही फुर्ती और उत्साह के साथ अपने काम में लग जाते हैं तो दिन बेहतर तरीके से बीत सकता है. वहीं अगर आलस हावी हो गया तो इसका असर पूरे दिन की दिनचर्या, कामकाज और मनोदशा पर पड़ सकता है.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन व्यापारियों के लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है. खासतौर पर वे लोग जो कोल्ड्रिंक्स, जूस, फल, सब्जी या अन्य रसीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. व्यापारियों को ग्राहकी बढ़ने और आमदनी में सुधार का फायदा मिल सकता है. अन्य व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए भी दिन स्थिरता वाला रहेगा. आमदनी सामान्य बनी रह सकती है और किसी बड़ी आर्थिक हानि के संकेत नहीं हैं.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है. कुछ लोगों को आर्थिक लाभ या अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं. यदि किसी ने नौकरी के लिए आवेदन किया है, इंटरव्यू दिया है या किसी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आज सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना बन रही है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल माना गया है. प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या किसी शैक्षणिक गतिविधि में शामिल होने वाले छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सावधानी वाला रह सकता है. आज आलस और सुस्ती स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, थकान या शरीर में भारीपन जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है. हालांकि इसे लेकर बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. यदि दिनभर सक्रियता बनी रहे, खानपान संतुलित रखा जाए तो परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ की बात करें तो घर-परिवार का माहौल सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रह सकता है. हालांकि संतान से जुड़े मामलों में कुछ रुकावटें या चिंता की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आज संतान से जुड़े किसी बड़े फैसले को टालना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में भी आज उत्साह और सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है. यदि मन में सुस्ती, चिड़चिड़ापन या तनाव है तो मुलाकात टालना ही बेहतर माना गया है.

आज के शुभ उपाय 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, आज के दिन सिंह राशि के जातकों को प्रातःकाल सूर्यदेव को जल अर्पित करना और हनुमान मंदिर में दर्शन करना शुभ फलदाई रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed