कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, नौकरी और धन मिलने का है योग, धंधे में होगा मुनाफा

कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, नौकरी और धन मिलने का है योग, धंधे में होगा मुनाफा

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 20 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस बात का खास महत्व माना जाता है कि चन्द्रमा किस राशि में संचरण कर रहा हैं, क्योंकि चन्द्रमा का सीधा प्रभाव व्यक्ति के मन, विचार और दैनिक जीवन पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग बन रहा है. चन्द्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्रों के इस विशेष संयोग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा, लेकिन कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और लाभदायक माना जा रहा है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य:
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और खुशियों से भरा रह सकता है. आज सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, उनमें गति आने की संभावना है. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा और घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा. अगर किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं.

प्रातःकाल से ही व्यापार में दोगुने लाभ का योग
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. व्यापार में अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. सुबह से ही आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. व्यापार में दोगुना लाभ मिलने की संभावना बन रही है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी. बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और ग्राहकों का भरोसा भी मजबूत होगा.

नौकरी मे प्रमोशन की आ सकती है सूचना
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे. पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मबल मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो आज दिन सामान्य रहने वाला है, हालांकि खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed