धनु राशि वाले आज कहीं भी पैसा लगाने से बचें, लव लाइफ रहेगी बिंदास, भगवान गणेश की करें पूजा
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 20 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला और कौन से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए जातक दिन को अपने अनुकूल कर सकते हैं…
जमुई: 20 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई तरह की आर्थिक संभावनाएं सामने आएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज रात चंद्रदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जिसका प्रभाव आपके आर्थिक जीवन और पारिवारिक माहौल पर पड़ने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आप पर पड़ने वाली है. जिससे आज आपका भाग्य काफी मजबूत होगा. उन्होंने बताया कि आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलने की संभावना है.
संभलकर बनाएं आर्थिक योजनाएं
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भले ही आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज के दिन आपको आर्थिक योजनाओं पर संभलकर काम करना होगा. आज आपको किसी भी तरह के नए निवेश से बचना होगा. आप शेयर मार्केट इत्यादि में पैसा ना लगाएं, नहीं तो वो पैसा फंसने की संभावना बनेगी. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से लाभ मिलेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है. उन्होंने बताया कि व्यवसाय में दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. किसी साझेदारी या नए सौदे पर अंतिम निर्णय लेने से पहले कागजात और खातों की गहराई से जांच जरूर करें.
प्यार में आज रोमांटिक रहेगा माहौल
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. प्रेम संबंधों में भी आज काफी रोमांटिक वातावरण बनने वाला है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. व्यवसायिक तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और खानपान का विशेष ध्यान रखें. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए. इसके साथ ही आज अपनी वाणी पर भी कंट्रोल करना चाहिए. आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 रहेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


