Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह स्वास्थ्य और धन का ध्यान रखें, मिथुन वालों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे!
Last Updated:
Weekly Horoscope 18 to 24 August 2025: मेष और वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा लेकिन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद. इस सप्ताह मेष राशि वालों को करियर और व्यवसाय के सिलसिले में लंब…और पढ़ें

मेष साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
मेष राशि वालों को अगस्त इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विशेष ध्यान रखना होगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी खास व्यक्ति से विवाद होने से आप चिंतित रहेंगे. रिश्तेदारों से भी बहस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लापरवाही से बचना चाहिए और अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए. साथ ही, मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर उन लोगों से भी सावधान रहने की ज़रूरत होगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करते हैं. आपको अपने करियर और व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य में आप अपनी संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटककर अनावश्यक चीज़ों पर केंद्रित रहेगा. अप्रत्याशित खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं. हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएँगे. जिसके बाद, आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. व्यावसायिक दृष्टिकोण से, सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध की तुलना में अधिक शुभ रहने वाला है. साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आने वाला है. किसी खास व्यक्ति की मदद से आप अपने व्यापार को बढ़ाने की योजना बनाएंगे. बाज़ार में आपकी साख बढ़ेगी. सत्ता और सरकार में बैठे लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी. लव लाइफ के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. आपका लव पार्टनर आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेगा. आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज़ गिफ्ट भी मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
अगस्त इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. इस दौरान घर में रिश्तेदारों और कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग न मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे. संतान संबंधी चिंताएं भी आपकी परेशानी का एक बड़ा कारण बनेंगी. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो उसे पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. सप्ताह के मध्य में अचानक कुछ बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है. किसी बड़ी ज़रूरत को पूरा करने के लिए आपको कर्ज़ भी लेना पड़ सकता है. व्यापारियों को बाज़ार में फंसे पैसे निकालने में दिक्कत आ सकती है. इस हफ़्ते आपको बाज़ार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है. इस दौरान आपको अतिरिक्त कार्यभार उठाना पड़ सकता है या आपकी ज़िम्मेदारियों में आमूल-चूल परिवर्तन हो सकता है. किसी अनचाही जगह अचानक तबादले के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की किसी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बनेगा. हालांकि, इस दौरान आपको खान-पान और स्वास्थ्य का ख़ासा ध्यान रखने की ज़रूरत होगी. उतार-चढ़ाव से भरे इस हफ़्ते में आपका लव पार्टनर आपके लिए काफ़ी मददगार साबित होगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
अगस्त का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और जीवन के हर क्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह की शुरुआत में आप व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इस सप्ताह व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्राएं होंगी. विदेश यात्रा भी संभव है. खास बात यह है कि ये सभी यात्राएं सुखद और लाभदायक सिद्ध होंगी. इस दौरान यदि आप अपने समय और ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे, तो आपको उम्मीद से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है. वैसे तो यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है, लेकिन किसी भी योजना में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा. यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं, तो लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपको कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सुलझने से आप राहत की सांस लेंगे. इस दौरान भूमि और भवन खरीदने-बेचने की इच्छा पूरी हो सकती है. खास बात यह है कि इससे आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा. इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपनी माता या ननिहाल पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त होगा. पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ अनुकूल रहेगी और लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताएंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
Parag Sharma
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।