Aaj Ka Vrishchik Rashifal 18 August: सुबह तक लाभ और धन प्राप्ति के योग, शाम बाद बढ़ सकते हैं क्लेश, करें ये उपाय

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 18 August: सुबह तक लाभ और धन प्राप्ति के योग, शाम बाद बढ़ सकते हैं क्लेश, करें ये उपाय

Last Updated:

vrishchik rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर रहेगा. सुबह से शाम 4:30 बजे तक शुभ समय है, धन प्राप्ति के योग हैं. शाम के बाद चुनौतियाँ बढ़ेंगी. दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड का पाठ करें.

आज 18 अगस्त 2025 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह से लेकर शाम 4:30 बजे तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आपके काम आसानी से बन सकते हैं, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और हर तरह से लाभ की स्थिति बन सकती है. लेकिन शाम 4:30 बजे के बाद परिस्थिति बदल सकती है. उस समय चंद्रमा के आठवें भाव में आने के कारण कष्ट कारक योग बनेगा, जिससे परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ शुभ उपाय बताए गए हैं. इन्हें करने से दिन के पहले हिस्से की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और बाद में आने वाली कठिनाइयों का असर कम होगा.

क्या करें उपाय?
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें: ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज वृश्चिक राशि वालों को दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करना चाहिए. अगर संपूर्ण पाठ संभव न हो तो कम से कम इसका चौथा अध्याय जरूर पढ़ें. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होगा.

सुंदरकांड का पाठ: वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करना भी शुभ रहेगा. इससे जीवन में आ रही बाधाओं का असर कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

आज का दिन कैसा रहेगा?
कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दो हिस्सों में बंटा हुआ रहेगा. दिन के पहले भाग में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं, आर्थिक लाभ होने की संभावना है और मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन शाम होते-होते कुछ तनाव, विवाद या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि बताए गए उपायों को करने से नकारात्मक असर काफी हद तक कम हो सकता है और मन में शांति बनी रहेगी. इसलिए आज वृश्चिक राशि वालों को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत पूजा-पाठ और सकारात्मक सोच के साथ करें. ऐसा करने से न केवल आज का दिन बेहतर गुजरेगा, बल्कि आगे आने वाले समय में भी शुभ फल की प्राप्ति होगी.

authorimg

Manish Kumar

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

Vrishchik Rashifal: लाभ और धन प्राप्ति के योग, शाम बाद बढ़ सकते हैं क्लेश

Source link

Previous post

Tarot Rashifal, 18 August: मेष, कर्क समेत 4 राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर और सभी इच्छाएं होंगी पूरी, मिथुन वाले सेहत का ध्यान रखें! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

Next post

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह स्वास्थ्य और धन का ध्यान रखें, मिथुन वालों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे!

You May Have Missed