धनु राशि वाले आज इरादे से रहेंगे मजबूत, बनेंगे रुके काम, मिलेगा फंसा पैसा
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 1 july 2026: आज के दिन धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. आज के दिन आपकी सोच काफी मजबूत होगी, जिसका फायदा आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन आपका कोई पुराना लेन-देन निबटेगा.
जमुई: 1 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. आज के दिन आपको कोई ऐसी सफलता मिल सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में शुभ साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि लंबे समय से जिस काम के लिए आप लगातार मेहनत कर रहे थे, उसमें अब सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. खासकर आपके कार्यक्षेत्र में कुछ अटके हुए काम के पूर्ण होने का रास्ता आज से खुल जाएगा. आप जहां काम करते हैं वहां आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी मिलेगा. आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल आज के दिन आपको मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि अगर आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आज के दिन आपको कई तरह के नए अवसर मिलेंगे.
गुरु आज आपकी सोच को करेंगे मजबूत
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. आज के दिन आपकी सोच काफी मजबूत होगी, जिसका फायदा आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन आपका कोई पुराना लेन-देन निबटेगा. आज आपका कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है. इसके साथ ही अगर आपने किसी को कोई उधार दे रखा था तो आज के दिन वह भी वापस मिल सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए भी काफी अनुकूल रहने वाला है. अगर आप उच्च शिक्षा या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
प्यार के मामले में आज होने वाली है आपकी चांदी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में आज आपको सुधार महसूस होगा. अगर आप किसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो उसमें सुधार होने की संभावना है. लेकिन आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. पारिवारिक मामलों में भी आज का दिन काफी शांति से गुजरेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि यदि लंबे समय से किसी छोटी-मोटी परेशानी से जूझ रहे थे तो उसमें राहत मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


