आज बन रहा धनलाभ का योग, कारोबार में बढ़ोतरी, पर इस चीज से रहें सतर्क, वरना दिन बेकार!

आज बन रहा धनलाभ का योग, कारोबार में बढ़ोतरी, पर इस चीज से रहें सतर्क, वरना दिन बेकार!

Last Updated:

01 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सुबह तक चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, जबकि दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का सबसे अधिक असर सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. ऐसे में दिनभर अपनी….

Aaj Ka Singh Rashifal 01 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार बुधवार 01 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. सुबह तक चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, जबकि दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का सबसे अधिक असर स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. ऐसे में दिनभर अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज करने से बचें.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. खासकर खाद्य पदार्थ, अनाज और किराना से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है. वहीं शक्कर, दूध, घी, तेल और अन्य रस संबंधी वस्तुओं का व्यापार करने वालों का काम सामान्य गति से चलता रहेगा.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन संतुलित रहेगा. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी होगा. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें. टीमवर्क के साथ काम करने पर दिन आसानी से निकल जाएगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ माना गया है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बनी रहेगी. जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या अन्य परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करना चाहिए. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम और खानपान का असर शरीर पर पड़ सकता है. हल्की थकान, कमजोरी या अन्य छोटी परेशानियां महसूस हो सकती हैं. अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो समस्या बढ़ सकती है. इसलिए संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाए रखें.

परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन सुखद रहने की संभावना है. घर का माहौल शांत रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. संतान से जुड़े बड़े काम भले ही पूरे न हों, लेकिन उनका व्यवहार सकारात्मक रहेगा और परिवार में आपसी समझ बनी रहेगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर रहने का संकेत दे रहा है. सलाह है कि प्रेमी युगल आज अनावश्यक मुलाकात से बचें. यदि मिलना जरूरी हो तो बातचीत सामान्य रखें और किसी भी बात को लेकर बहस या विवाद की स्थिति न बनने दें.

आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार चंद्रमा के राशि परिवर्तन को देखते हुए आज सिंह राशि के जातकों के लिए घी, चावल, सफेद वस्त्र और अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed