कन्या राशि वाले नकारात्मक सोच से रहें दूर, हनुमान चालीसा का करें पाठ

कन्या राशि वाले नकारात्मक सोच से रहें दूर, हनुमान चालीसा का करें पाठ

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 1 July 2026: आज कन्या राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. काम में रुकावट, मन में उदासी और विवाद की स्थिति बन सकती है.क्या आज कोर्ट-कचहरी के लगेंगे चक्कर या मिलेगी राहत? देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानिए पूरा राशिफल और बचाव के आसान उपाय.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन बदलती है और इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और वैधृति योग का विशेष संयोग बना हुआ है. वही चंद्रमा पहले धनु राशि में रहेगा और बाद में मकर राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि ग्रहों की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. खासकर कन्या राशि के जातकों को आज अपने कामकाज में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज कन्या राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. जिस काम को पूरा करने की योजना बनाएंगे, उसमें रुकावटें आ सकती हैं. छोटी-छोटी परेशानियों के कारण मन परेशान रह सकता है. इसलिए जल्दबाजी करने से बचें और हर काम धैर्य के साथ पूरा करने की कोशिश करें. अगर किसी जरूरी फैसले की बात हो तो सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

कोर्ट कचहरी का काटना पड़ सकता है चक्कर
उन्होंने बताया कि आज कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यालय से जुड़े मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. यदि कोई कानूनी मामला पहले से चल रहा है तो उसमें अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें और बिना पूरी जानकारी के कोई निर्णय न लें. आज मानसिक स्थिति भी थोड़ी कमजोर रह सकती है. मन में उदासी, निराशा या हताशा का भाव आ सकता है. आत्मविश्वास पहले की तुलना में थोड़ा कम महसूस होगा. ऐसे समय में नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है. परिवार के लोगों से खुलकर बात करें और बेवजह की चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने से काफी राहत मिलेगी.

व्यापार में नया निवेश करने से पहले कर लें सोच-विचार
आज किसी से बहस या विवाद होने की भी संभावना है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें जिसका बाद में पछतावा हो. कार्यस्थल हो या घर, सभी के साथ संयमित व्यवहार रखें. इसके साथ ही अपने जरूरी काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें. जो काम जितना महत्वपूर्ण है, उसे खुद की निगरानी में पूरा करना ही बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. न तो बहुत बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं और न ही किसी बड़ी हानि के योग बन रहे हैं.

हालांकि यदि नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें. पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें, उसके बाद ही पैसा लगाएं.अनुभवी लोगों की सलाह लेना भी लाभदायक साबित हो सकता है.

दिन को बेहतर बनाने के लिए करें यह उपाय
दिन को बेहतर बनाने के लिए ज्योतिषाचार्य ने धार्मिक उपाय भी बताए हैं. उनका कहना है कि आज श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें. भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से मानसिक तनाव कम होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन की परेशानियों से राहत मिलने की संभावना रहेगी. संयम, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से बीत सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed