Prateek Yadav Numerology: 7 जुलाई 1988 को हुआ था प्रतीक यादव का जन्म, केतु का है मूलांक

Prateek Yadav Numerology: 7 जुलाई 1988 को हुआ था प्रतीक यादव का जन्म, केतु का है मूलांक

Last Updated:

Prateek Yadav Numerology: भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1988 को हुआ था. अंक ज्योतिष के अनुसार, उनका मूलांक 7 है, जिस का स्वामी ग्रह केतु है और भाग्यांक 4 है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है.

Zoom

प्रतीक यादव का मूलांक 7 और भाग्यांक 4 है.

Prateek Yadav Numerology: भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज असमय निधन हो गया. वे मुलायम​ सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, जो सपा प्रमुख अ​खिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1988 को हुआ था. अंक ज्योतिष के आधार पर प्रतीक यादव का मूलांक 7 और भाग्यांक 4 है. मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है, वहीं भाग्यांक 4 का स्वामी ग्रह​ राहु है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 7 वाले लोग कैसे होते हैं?

कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग?

  • जिन लोगों का मूलांक 7 होता है, उन पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है. केतु को अध्यात्म, रहस्य और गहराई का प्रतीक माना जाता है. इन लोगों का स्वभाव काफी अलग होता है और ये काफी प्रभावशाली होते हैं.
  • मूलांक 7 वाले लोगों को एकांत पसंद होता है. इनको भीड़-भाड़ पसंद नहीं होती है. ये लोग अपने विचारों में रहते हैं.यह भी पढ़ें: नहीं रहे अपर्णा यादव के पति प्रतीक, सोशल मीडिया पर चर्चा में था उनका यह खास टैटू, जानें क्या है इसका पौराणिक अर्थ?
  • मूलांक 7 वालों पर राहु का सकारात्मक प्रभाव होता है तो वे आधात्म की ओर मुड़ जाते हैं. कई बार ऐसे लोगों में वैराग्य की भावना भी प्रबल हो सकती है.
  • इस मूलांक​ के जातक दूसरों की बातों को ऐसे ही नहीं मान लेते हैं. वे हर बात की तह तक जाने में विश्वास करते हैं.
  • मूलाक 7 वाले लोग जन्मजात विचारक होते हैं. इनकी रूचि विज्ञान, दर्शन और रहस्य से जुड़ी चीजों में होती है.
  • इस मूलांक वाले लोगों की छठी इंद्री बहुते तेज काम करती है. ये लोग कई बातों या घटनाओं का पहले ही अनुमान लगा लेते हैं. ये वे लोग होते हैं, जो सामने वाले की चेहरा देखकर बता देते हैं कि मन में क्या चल रहा है.
  • मूलांक 7 वाले लोग प्रकृति के प्रेमी होते हैं. इनको नई जगहें घूमने का बहुत शौक होता है. इस वजह से ये यात्राएं करते हैं, जो इनको मानसिक शांति प्रदान करती हैं.यह भी पढ़ें: Prateek Yadav Family Tree: मुलायम सिंह यादव के किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक यादव? यहां जानें यादव परिवार की वंशावली
  • हालांकि मूलांक 7 वालों का मन अस्थिर होता है. इनका मन एक जगह ज्यादा देर तक एकाग्र नहीं होता है. इस वजह से ये जल्दी बोर भी हो जाते हैं.
  • साफ बोलो और सुखी रहो. मूलांक 7 वालों का यह स्पष्ट जीवन सूत्र होता है. ये जो दिल में महसूस करते हैं, वही कहते हैं. आपको अच्छा लगे या फिर बुरा. स्पष्टवादिता की वजह से इनके मित्र कम होते हैं.
  • मूलांक 7 वालों की कमी होती है अत्यधिक सोचना. वे किसी विषय या घटना पर इतना सोचते हैं कि स्वयं तनाव में आ जाते हैं. इस वजह से इन लोगों को अत्यधिक सोचने और निराशा से बचना चाहिए.
  • मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है, लेकिन वे धन से ज्यादा ज्ञान को महत्व देते हैं. इस वजह से कला, संगीत, लेखन, शोध, विज्ञान, आध्यात्म आदि में ये करियर चुनना पसंद करते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed