कन्या राशि वालों के व्यापार और करियर में होगी तरक्की, फंसा पैसा करेगा परेशान, जानें उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 8 July 2026: पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी नाराजगी भी दूर हो सकती है. खासकर जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे……
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और शुभ-अशुभ योग के आधार पर तैयार किया जाता है. सबसे खास नजर चंद्रमा के गोचर पर रहती है, क्योंकि चंद्रमा का राशि परिवर्तन व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय और पूरे दिन के घटनाक्रम पर सीधा असर डालता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है. चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में राहत और नई उम्मीद लेकर आई है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है. अगर लंबे समय से नौकरी में किसी अवसर का इंतजार कर रहे हैं या नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. मेहनत का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने का रास्ता भी साफ होगा.
आज सोच समझ कर लें फैसला
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभदायक रहने वाला है. नए ग्राहकों से संपर्क बन सकता है और कारोबार में अच्छी आमदनी के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा. यदि आपका कोई पुराना पैसा बाजार में फंसा हुआ है या किसी से लेन-देन अटका हुआ है, तो वही बात पूरे दिन आपके मन को परेशान कर सकती है. इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें और धैर्य के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं. समय आने पर अटका हुआ धन मिलने की भी संभावना बन रही है.
जीवनसाथी के साथ जा सकते हैं कहीं यात्रा पर
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही छोटी-मोटी नाराजगी भी दूर हो सकती है. खासकर जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई अधूरे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. यदि काफी दिनों से कहीं घूमने या धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे थे तो आज उसका योग बन सकता है. यह यात्रा आपके लिए शुभ फल देने वाली रहेगी और मानसिक शांति भी प्रदान करेगी.
पिछले दिनों की तुलना में स्वास्थ्य आज रहेगा उत्तम
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन राहत भरा रहने वाला है. यदि पिछले कुछ दिनों से शरीर में थकान, कमजोरी या किसी छोटी-मोटी परेशानी से जूझ रहे थे तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा का स्तर भी पहले से बेहतर रहेगा. साथ ही आज किसी पुराने मित्र या करीबी से मुलाकात होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं. यह मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी और आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी.
कुल मिलाकर ग्रह-नक्षत्रों की चाल कन्या राशि के जातकों के लिए आज सकारात्मक संकेत दे रही है. समझदारी, धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए सफलता और खुशियों से भरा साबित हो सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


