धनु राशि वाले आज कर्ज और निवेश से बचें, लव लाइफ की टेंशन भी होगी दूर, सीखेंगे नई चीज
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 8 July 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में चल रहा तनाव आज समाप्त होने का योग है. आज आप अपने बीच समझदारी से रिश्ते को आगे बढ़ाने में सफल हो पाएंगे. उन्होंने बताया कि परिवार में आज किसी खास व्यक्ति के आगमन से घर में थोड़ी खुशियां आएंगी.
जमुई: 8 जुलाई 2026 के दिन बुध मिथुन राशि में निवास करेंगे, जिस कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों पर इसका असर पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज बुध की स्थिति के कारण मिथुन राशि के जातकों को किसी काम में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ सकता है. आप अगर किसी तरह का लेनदेन करना चाहते हैं या आपका कोई कागजी काम है तो उसमें देरी आ सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह का वायदा नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही आर्थिक मामलों में आज आपको पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मीन राशि से निकलकर चंद्रमा के मेष राशि में गोचर करने का असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. आज उन्हें किसी काम में काफी उत्साह की प्राप्ति हो सकती है.
पैसों को लेकर मिल सकती है कोई अच्छी खबर
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. उन्होंने बताया कि अगर आपने कहीं निवेश किया है या आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं रुका हुआ है तब आज के दिन आपको वह मिल सकता है. इसके बावजूद भी आपको किसी तरह के कर्ज से बचना चाहिए और नया निवेश नहीं करना चाहिए. आज आपको कोई नई चीज सीखने को मिल सकती है, जिससे भविष्य में आपको बड़ा फायदा होगा. आज के दिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है. जिससे आपके करियर को एक नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है.
खत्म होगा लव लाइफ का तनाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में चल रहा तनाव आज समाप्त होने का योग है. आज आप अपने बीच समझदारी से रिश्ते को आगे बढ़ाने में सफल हो पाएंगे. उन्होंने बताया कि परिवार में आज किसी खास व्यक्ति के आगमन से घर में थोड़ी खुशियां आएंगी. आज आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार या किसी दोस्त से हो सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातक के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. हालांकि, सेहत को लेकर उन्हें आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान महादेव की पूजा करनी चाहिए, इससे उन्हें फायदा हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक एक रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


