सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, व्यापार, करियर, प्रेम संबंधों के लिए अच्छे योग! जानें
Last Updated:
08 July Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि वालों के पक्ष में दिखाई दे रही है. खास बात ये कि व्यापार, नौकरी, पढ़ाई, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और…
Aaj Ka Singh Rashifal 08 July 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार 08 जुलाई 2026 का दिन लाभ और प्रगति लेकर आने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज दिन की शुरुआत अष्टमी फिर दोपहर बाद नवमी तिथि के प्रभाव रेवती नक्षत्र के साथ होगी. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि वालों के पक्ष में दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि व्यापार, नौकरी, पढ़ाई, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और कई रुके काम भी आगे बढ़ सकते हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आज का दिन खासतौर पर व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहने वाला है. जो लोग खाद्य पदार्थ, किराना, धातु या अन्य व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके सौदे पूरे हो सकते हैं और पुराने निवेश का फायदा भी मिल सकता है. शेयर मार्केट में लेन-देन करने वाले लोगों के लिए भी दिन लाभ देने वाला माना जा रहा है. आर्थिक मामलों में चिंता कम रहेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं. ऐसे में व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन राहत और कमाई दोनों लेकर आ सकता है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के लिहाज से भी सिंह राशि वालों के लिए बुधवार अच्छा संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल मिल सकता है. अगर किसी नौकरी या पदोन्नति से जुड़ा कोई मामला लंबित है, तो उसमें शुभ समाचार मिलने की संभावना है. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल माना गया है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नए विषयों को समझने और पढ़ाई में रुचि बढ़ने के संकेत हैं,
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिंह राशि के जातकों को राहत मिलेगी. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी. जिससे कामकाज में रुकावटें कम आएंगी और व्यक्ति खुद को पहले से ज्यादा सक्रिय महसूस करेगा. जिन लोगों को पिछले कुछ दिनों से मानसिक दबाव या थकान महसूस हो रही थी, उन्हें भी राहत मिल सकती है. कुल मिलाकर स्वास्थ्य के मामले में आज अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पारिवारिक जीवन और प्रेम प्रसंग
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा माना गया है. घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा. पति-पत्नी के बीच तालमेल मजबूत होगा और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. संतान पक्ष से खुशी मिलने के संकेत हैं और बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता रहेगी. प्रेमी जोड़ों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा रिश्तों को और मजबूत करने का काम कर सकती है.
आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी या पीले वस्त्र का दान शिव मंदिर में करना शुभ फलदाई माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


