Mobile Last Digit Numerology: मोबाइल नंबर का अंतिम अंक खोलेगा कई राज, चेक कर लीजिए अपना भी, कितना सच, कितना झूठ
मोबाइल नंबर का अंतिम अंक
1. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो आपके पास और लोगों की तुलना में काफी कम कॉल्स आती हैं. आपके करियर या काम से जुड़ी सीमित कॉल्स ही आती हैं. इनके पास पुरुषों के कॉल्स से ज्यादे आते हैं.
3. यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 है तो उसके पास बड़े लोगों की कॉल्स आती हैं. इनको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोग भी कॉल करते हैं. इन लोगों को अपने ग्राहकों से अच्छा पैसा प्राप्त होता है. ये लोग ज्ञान की बातें बहुत करते हैं.
6. जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है, उन लोगों के पास जिन भी लोगों के कॉल्स आते हैं, वे बहुत ही अच्छी और मीठी बातें करते हैं. ये बातें इस तरह हो सकती हैं, जैसे कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधो के शुरूआती समय में करते हैं. यदि आपके बिजनेस के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है तो आपका ग्राहक बहुत ही मोलभाव करने वाला होगा. हमेशा कम दाम पर सामान लेना चाहेगा. महिलाओं के फोन ज्यादे आएंगे.
7. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7 है, तो आपके बड़े लोगों से बहुत अच्छे संबंध होंगे, जो आपके पहचान के होंगे. कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे बहुत ही कम बात करेगा. लेकिन आपको उस व्यक्ति से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. वो आपको काफी बड़े आश्वासन देंगे, लेकिन कोई काम नहीं करेंगे. उम्मीद नहीं रखेंगे, तो वो आपका काम कर देगा. यदि आपके बिजनेस के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7 है तो सामने वाला ग्राहक बहुत मुश्किल से ऑर्डर देगा. बातें उसकी बड़ी होंगी, लेकिन किसी काम की नहीं होंगी. आपको रहस्यमयी लोगों से मदद मिलेगी. जिससे उम्मीद नहीं थी, वो मदद कर गया.
9. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है, तो सामने से कॉल करने वाला व्यक्ति पूरी एनर्जी से बात करेगा. सामने वाले की बातें सुनकर आप भी एनर्जी से भर जाएंगे.
10. जिस भी मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 0 होता है, उसे मोबाइल न्यूमरोलॉजी में अच्छा नहीं माना जाता है. आपके पास जो भी कॉल आएंगे, उसका कोई सफल परिणाम नहीं निकलेगा. सारी बातचीत का नतीजा ही जीरो निकलेगा.


