Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, प्रमोशन-लाभ पक्का, लापरवाही पड़ सकती है भारी!

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, प्रमोशन-लाभ पक्का, लापरवाही पड़ सकती है भारी!

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 19 August 2025: मकर राशि के लिए आज का दिन करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित हो सकता है. कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. मेहनत का फल मिलने की पूरी संभावना है. कार्यक्ष…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, लापरवाही पड़ सकती है भारी!मकर राशि आज का राशिफल
करौली. मकर राशि जातकों के लिए 19 अगस्त यानी आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है. कारोबार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. अगर आप किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे थे तो आज आपकी कोशिशें सफल होंगी. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहतरीन साबित होगा, क्योंकि आप अपने काम में प्रगति करेंगे और अच्छा मुनाफा भी कमा पाएंगे.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए काफी शुभ और खूबसूरत बना हुआ है. विशेषरूप से दोस्तों की वजह से आपको खुशी मिलेगी और लंबे समय से जो मन में बोझ था, वह भी हल्का हो जाएगा. उनका कहना है कि दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि के जातक हनुमान जी की आराधना और गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें.

मकर राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सराहना

स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. छोटी-सी लापरवाही भी आपको परेशानी में डाल सकती है. बेहतर रहेगा कि दिनचर्या को संतुलित रखें और खान-पान पर ध्यान दें. ज्यादा थकान लेने से बचें और आराम के लिए समय निकालें. नौकरी करने वाले मकर राशि के जातकों को आज अपनी योग्यता और मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना भी है. आज आप अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे.

वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. खासकर संतान को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और बातों को लेकर अनावश्यक विवाद से बचें. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.दोस्ती के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, लापरवाही पड़ सकती है भारी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Previous post

हफ्ते के 7 दिन, 7 उपाय: घर से निकलने से पहले खाएं ये चीजें और बनाएं दिन शानदार, बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी सफलता भी

Next post

Mobile Last Digit Numerology: मोबाइल नंबर का अं​तिम अंक खोलेगा कई राज, चेक कर लीजिए अपना भी, कितना सच, कितना झूठ

You May Have Missed