Kali Chalisa padhne ke fayde: मां काली चालीसा का शनिवार को पाठ क्यों है खास? जानिए फायदे और पाठ की सही विधि
शनिवार को काली चालीसा का महत्व
शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ का असर जल्दी दिखाई देता है. खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति नजरदोष या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान है तो काली चालीसा का पाठ बेहद असरदार होता है. मान्यता है कि मां काली के चरणों में सच्चे मन से बैठकर चालीसा पढ़ने से इंसान की हर मुश्किल धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.
भारतीय परंपरा में नजरदोष यानी “बुरी नजर” का डर हमेशा से रहा है. कहा जाता है कि जब किसी की तरक्की या खुशियों से दूसरों को जलन होती है तो उनके मन से निकली नकारात्मक ऊर्जा असर डाल सकती है. ऐसे में मां काली चालीसा का पाठ सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. विश्वास है कि इससे घर और परिवार पर लगी नजर उतर जाती है और माहौल फिर से सकारात्मक बन जाता है.
नकारात्मक ऊर्जा का नाश
आजकल भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कई बार लोग बिना वजह उदासी और बेचैनी महसूस करते हैं. यह भी नकारात्मक ऊर्जा का असर माना जाता है. मां काली, जिनका रूप ही अंधकार और बुराई का नाश करने वाला है, उनकी चालीसा का पाठ करने से यह ऊर्जा खत्म हो जाती है. घर-परिवार में सुख-शांति और मन में आत्मविश्वास बढ़ने लगता है.
1. शनिवार की सुबह या शाम स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें.
2. मां काली की तस्वीर या प्रतिमा के सामने लाल या काले रंग का आसन बिछाकर बैठें.
3. सरसों के तेल का दीपक और अगरबत्ती जलाएं.
4. फल या मिठाई का भोग लगाएं.
5. इसके बाद श्रद्धा और प्रेम से काली चालीसा का पाठ करें.
6. पाठ के बाद मां से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें.
आस्था और विश्वास की शक्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब इंसान पूरी निष्ठा और विश्वास से मां काली की पूजा करता है, तो उसकी सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं. चालीसा का पाठ केवल मंत्र नहीं है, बल्कि यह एक साधना है जो मन को शक्ति, आत्मा को शांति और जीवन को नई दिशा देती है.


