मेष राशि वालों के लिए चांदी की अंगूठी कितनी शुभ? जानिए ज्योतिषाचार्य की राय
Last Updated:
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए विशेष परिस्थितियों में चांदी की अंगूठी लाभकारी मानी जाती है. यह मानसिक शांति, निर्णय क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक मानी जाती है. हालांकि, किसी भी रत्न या धातु को धारण करने से पहले अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से जरूर कराएं.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह और धातु का विशेष महत्व बताया गया है. मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है.जबकि चांदी का संबंध चंद्रमा से माना जाता है.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगल और चंद्रमा मित्र ग्रह हैं.यही कारण है कि उचित परिस्थितियों में मेष राशि के जातकों के लिए चांदी की अंगूठी धारण करना लाभकारी माना जाता है. हालांकि, किसी भी रत्न या धातु को पहनने से पहले जन्म कुंडली का विश्लेषण कर किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह लेना आवश्यक होता है.
मेष राशि वाले कब धारण करें चांदी की अंगूठी
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि मेष है और उसकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या मानसिक अस्थिरता, क्रोध अथवा निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं दिखाई दें, तो चांदी की अंगूठी धारण करना लाभदायक हो सकता है.ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चांदी की अंगूठी पहनने से मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है. मंगल की उग्र ऊर्जा और चंद्रमा की शीतल प्रकृति के कारण यह संयोजन मन को शांत रखने में सहायक माना जाता है. जो लोग अधिक तनाव, बेचैनी या मानसिक दबाव महसूस करते हैं, उन्हें इससे सकारात्मक अनुभव हो सकता है.
चांदी की अंगूठी निर्णय क्षमता को करती है मजबूत
इसके अलावा चांदी की अंगूठी निर्णय क्षमता को मजबूत करने में भी सहायक मानी जाती है. यदि किसी व्यक्ति को महत्वपूर्ण फैसले लेने में बार-बार असमंजस की स्थिति बनती है, तो यह चंद्रमा की कमजोरी का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में ज्योतिषीय सलाह के अनुसार चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है. अधिक क्रोध, चिड़चिड़ापन और बार-बार मूड बदलना भी चंद्रमा के कमजोर प्रभाव का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि चांदी की अंगूठी धारण करने से स्वभाव में संतुलन आता है और व्यक्ति अधिक शांत एवं संयमित महसूस करता है.
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी चांदी को लाभकारी माना गया है. विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याओं या शरीर में अधिक गर्मी की शिकायत होने पर चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है. हालांकि यह किसी चिकित्सा का विकल्प नहीं है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए.
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के लोगों का मन कई बार जल्दी भटक जाता है, जिससे उनका ध्यान लक्ष्य से हट सकता है. ऐसे में चांदी की अंगूठी एकाग्रता बढ़ाने और कार्य पर फोकस बनाए रखने में सहायक मानी जाती है.
मेष राशि वाले कब धारण करें चांदी की अंगूठी
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार के दिन चांदी की अंगूठी धारण करना शुभ माना जाता है.साथ ही इसे पहनने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली का परीक्षण अवश्य करा लेना चाहिए, ताकि ग्रहों की स्थिति के अनुसार सही सलाह मिल सके.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


