Guru Pushya Yoga 2025: 21 अगस्त का दिन बेहद शुभ, गुरु पुष्य योग के साथ बनेंगे 3 योग, इन 5 काम को करने से तेजी से होगी उन्नति
गुरु पुष्य योग कब से कब तक?
21 अगस्त को गुरु पुष्य योग का निर्माण सुबह में 05 बजकर 53 मिनट से होगा और यह देर रात 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. इस आधार पर गुरु पुष्य योग पूरे दिन है. इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात:काल से लेकर देर रात 12:08 ए एम तक है और चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा.
गुरु पुष्य योग में जरूर करें ये 5 काम
1. गुरु पुष्य योग में किया गया नया काम या शुरू किया गया बिजनेस सफल सिद्ध होता है.
4. गुरु पुष्य योग में आपको धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी.
दोपहर से पहले कर लें शुभ कार्य
21 अगस्त को दोपहर से पूर्व ही शुभ कार्य कर लें क्योंकि उसके बाद से भद्रा लग रही है. भद्रा का समय दोपहर में 12 बजकर 44 मिनट से देर रात 12 बजकर 16 मिनट तक है. इस भद्रा का वास धरती पर है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


