Hartalika Teej 2025 Predictions: हरतालिका तीज पर इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा धन, लॉटरी का योग, प्यार भी भरपूर

Hartalika Teej 2025 Predictions: हरतालिका तीज पर इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा धन, लॉटरी का योग, प्यार भी भरपूर

इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को है. हरतालिका तीज के दिन सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं, जिसमें माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस बार की हरतालिका तीज 5 मूलांक वाले जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. इस दिन इनको अचानक से धन लाभ होगा, काम में सफलता प्राप्त होगी. लव लाइफ के लिए भी यह दिन बहुत अच्छा साबित होगा. इन लोगों का पार्टनर का प्यार मिलेगा. अंक ज्योतिष से जानते हैं हरतालिका तीज के लकी मूलांकों के बारे में.

हरतालिका तीज के लकी मूलांक

अंक 1: इस साल की हरतालिका तीज मूलांक 1 वालों के लिए शुभ फलदायी है. जिन लोगा का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनको नया मकान, प्लॉट, दुकान, जमीन या फिर कोइ्र अन्य प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है. हरतालिका तीज के दिन आपको कोई प्रॉपर्टी मिल सकती है. इस दिन आपको काम में दूसरों की मदद मिलेगी. अभी तक आपने जो काम किए हैं, उसका पुरस्कार आपको हरतालिका तीज पर मिल सकता है. इस दिन आपके संबंध मधुर होंगे और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. हरतालिका तीज पर आपको पीच कलर का यूज करना चाहिए. आपका लकी नंबर 2 है.

अंक 2: हरतालिका तीज का पर्व मूलांक 2 वालों के लिए भी शुभ साबित होगा. इस दिन आप शॉपिंग का आनंद लेंगे. अपने घर और परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी. परिवार के सदस्य भी खुश हाल होंगे. हालांकि रुपए खर्च होने से बचत प्रभावित होगा. हालांकि इस दिन लव लाइफ या मैरिड लाइफ शानदार होगी. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम में कोई कमी नहीं होगी. हरतालिका तीज पर आपको पीले रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए. इस दिन का लकी नंबर 3 है. गुरु आपके लिए शुभ साबित होंगे.

अंक 6: हरतालिका तीज के दिन मूलांक 6 वाले लोग मालामाल हो सकते हैं क्योंकि इस दिन आपको अचानक से कोई बड़ी रकम मिल सकती है. अचानक धन लाभ से आप खुश हो जाएंगे. आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. हरतालिका तीज पर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. जो लोग किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे हैं, उनके लिए हरतालिका तीज पर लकी रंग भूरा है. इस दिन आपको अंक का अधिक उपयोग करना चाहिए. वाद विवाद से दूर रहें.

अंक 7: हरतालिका तीज मूलांक 7 वालों के लिए शुभ साबित होगा. इस दिन आपके मान और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. इस दिन आपका आत्म विश्वास मजबूत रहेगा और आप किसी भी काम को पूरे एनर्जी के सा​थ करेंगे. हरतालिका तीज पर आपकी लॉटरी लग सकती है. इन दिन आपको कोई अप्रत्याशित वस्तु मिल सकती है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी. इस दिन युवा दिलों की धड़कनें तेज हो सकती हैं, आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिलन सकता है. जो लोग किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे हैं, वे लोग हरतालिका तीज पर अंक 3 का उपयोग करें. यह इनके लिए लकी है.

ये भी पढ़ें: मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, आपका बिजनेस रॉकेट की तरह करेगा ग्रो

अंक 9: हरतालिका तीज के अवसर पर मूलांक 9 वालों को लाभ होने वाला है. इस दिन आपको कोई नई डील मिल सकती है या कोई बड़ा प्रस्ताव हाथ लग सकता है. आपको मौके को भुनना चाहिए. इसमें कोई लापरवाही न करें. संबंधों के मामले में यह दिन अच्छा है. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसे आप पसंद करते हैं. किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों को हरतालिका तीज पर सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए. इनके ​लिए लकी नंबर 2 है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Marriage Line In Hand: आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इस रेखा को देखकर लगा सकते हैं पता

Next post

बच्चों को मां-बाप का प्यार चाहिए, नौकरानी की सेवा नहीं: प्रेमानंद महाराज की सलाह पर बहस क्यों? देखें वीडियो

You May Have Missed