Marriage Line In Hand: आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इस रेखा को देखकर लगा सकते हैं पता
हथेली में विवाह की रेखा
हथेली में विवाह की रेखा को देखने के लिए पुरुषों को अपने दाएं हाथ की हथेली और महिलाओं को अपने बाएं हाथ की हथेली देखनी होती है. विवाह रेखा सबसे छोटी अंगुली के नीचे हृदय रेखा के तरफ निकलती है. कई बार विवाह के लिए मंगल पर्वत से निकलने वाली रेखा को भी देखा जाता है.
हथेली में लव मैरिज की लाइन
यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा अनामिका अंगुली के नीचे यानि गुरु पर्वत के नीचे जाकर खत्म होती है, तो ये लोग बहुत ही सच्चा प्यार करने वाले होते हैं. ये अपने पार्टनर को दिल से चाहते हैं और प्यार करते हैं. ऐसी बहुत संभावना होती है कि ऐसे लोंगी लव मैरिज होती है. ये लोग काफी भावुक होते हैं और अपने पार्टनर के दिल की हर बात को समझते हैं. अगर इन लोगों की लव मैरिज नहीं होती है, तो ये शादी के बाद अपनी पत्नी या पति से बहुत प्यार करते हैं. रिश्ते में ये काफी ईमानदार होते हैं.
हथेली में अरेंज मैरिज की लाइन
यदि आपकी हृदय रेखा आपकी मध्यमा अंगुली के नीचे यानि शनि पर्वत के नीचे आकर खत्म हो जाती है तो ऐसे लोग भी अरेंज मैरिज करते हैं. इन लोगों प्यार की भाषा समझ नहीं आती है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं और प्यार में प्रैक्टिकल नहीं, भावनाओं को महत्व दिया जाता है. ऐसे लोगों का विवाह परिवार के लोग ही कराते हैं.
यदि किसी की हृदय रेखा बिल्कुल सीधी हो और वह हथेली के एक सिरे से शुरू होकर दूसरे सिरे पर खत्म होती है, तो ऐसे लोगों के भी अरेंज मैरिज के चांस होत हैं क्योंकि ये लोग बहुत प्यार करने वाले होते हैं. जब ये प्रेम प्रसंग में होते हैं तो अपने पार्टनर से हद से ज्यादा प्यार करते हैं, उनको लेकर काफी पजेसिव होते हैं, उनको पार्टनर का दूसरों से बातें करना पसंद नहीं होता है, इस वजह से वह पार्टनर इनको छोड़ सकता है. जो आगे जाकर अरेंज मैरिज करते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


