Happy Shani Jayanti 2026 Wishes: शनि जयंती पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं,कष्ट हरेंगे शनिदेव
होमताजा खबरधर्म
शनि जयंती पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, कष्ट हरेंगे शनिदेव, हटेगी वक्र दृष्टि!
Last Updated:
Happy Shani Jayanti 2026 Wishes: आज ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जा रही है. शनि जयंती के अवसर पर आप अपने प्रियजनों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजें, उन पर भी शनिदेव की कृपा हो. शनि देव हरेंगे आपके सारे कष्ट, दूर होगी वक्र दृष्टि और जीवन होगा स्पष्ट, न्यायप्रिय देव आपके घर में सुख-समृद्धि लाएं. हैप्पी शनि जयंती.
शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं और बधाई संदेश. (Photo: AI)
Happy Shani Jayanti 2026 Wishes: आज देशभर में शनि जयंती मनाई जा रही है. ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था. उनकी माता का नाम छाया और पिता सूर्यदेव हैं. आज शनि जयंती के अवसर पर शनि अमावस्या का सुंदर संयोग भी है. आज आप प्रात:काल में स्नान आदि करके व्रत और पूजा करें. शनिदेव के मंत्रों का जाप करें. उनकी कृपा से आपके कष्ट और संकट दूर होंगे. जिन लोगों के जीवन में शनि से संबंधित कष्ट हैं, उनका निवारण होगा. उनकी वक्र दृष्टि से आपको राहत मिलेगी. आज शनि जयंती के अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेज सकते हैं, ताकि उन पर भी शनिदेव की कृपा हो. उनके भी कष्ट दूर हों.
शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हैप्पी शनि जयंती 2026.
- जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज,
करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज.
आपको और आपके पूरे परिवार को शनि जयंती 2026 की शुभकामनाएं. - हे सूर्यपुत्र, हे नीलवर्ण, तुम्हारी शरण में आए हम।
दूर करो जीवन के संकट, मिटा दो हमारे सारे गम।
जय शनि देव! शनि जयंती 2026 की मंगलकामनाएं! - जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी,
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी
जय जय श्री शनिदेव..
शनि जयंती 2026 की बधाई - शनि देव हरेंगे आपके सारे कष्ट,
दूर होगी वक्र दृष्टि और जीवन होगा स्पष्ट।
न्यायप्रिय देव आपके घर में सुख-समृद्धि लाएं।
Happy Shani Jayanti 2026 - करते हैं कर्म जैसा, मिलता है फल वैसा,
न्याय के देवता की जय हो,
शनि देव का आशीर्वाद रहे हमेशा।
हैप्पी शनि जयंती 2026 - न धन चाहिए, न मकान चाहिए,
शनि देव के चरणों में बस थोड़ा सा स्थान चाहिए।
कृपा बनी रहे आप पर और आपके परिवार पर।
शनि जयंती 2026 की बधाई! - ॐ शं शनैश्चराय नमः.
शनि जयंती पर भगवान शनिदेव से प्रार्थना है
कि वे आपके जीवन से सभी बाधाओं को दूर करें,
आपको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें.
हैप्पी शनि जयंती 2026 - शनिदेव की वक्र दृष्टि से आप सदा बचे रहें,
उनकी असीम कृपा आप पर बरसती रहे.
इस शनि जयंती पर आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हों,
यही कामना है. शनि जयंती 2026 की बधाई. - नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
शनिदेव आपके जीवन में न्याय, सत्य और सफलता दें.
Happy Shani Jayanti 2026 - जो करते हैं अच्छे कर्म,
उनका शनिदेव हमेशा रखते हैं मान.
शनि जयंती 2026 की ढेरों बधाई!
जय शनि देव महाराज की.
शनि जयंती की शुभकामनाएं. (Photo: AI)
उनका जीवन उजियारा पाया.
शनि जयंती पर यही पुकार,
सब पर बरसे कृपा अपार.
शनि जयंती 2026 की हार्दिक बधाई.
सत्य-न्याय है उनका विशेष.
जो भी सच्चे मन से ध्याए,
वो हर संकट से मुक्ति पाए.
Happy Shani Jayanti 2026
शनि जयंती पर हो खुशियों की बौछार,
कष्ट मिटे, संकट हटे, सुख हो अपार.
शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


