रात के समय भूलकर भी खुले में ना रखें घर की ये 5 चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, पूरे परिवार

रात के समय भूलकर भी खुले में ना रखें घर की ये 5 चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, पूरे परिवार

Last Updated:

Vastu Shastra Rules: वास्तु शास्त्र में घर की कुछ वस्तुओं को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि रात के समय कुछ चीजों को खुले में छोड़ देना या बाहर रखना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव तथा पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, ये मान्यताएं धार्मिक और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं…

Vastu Shastra Rules: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती है. खासकर रात के समय कुछ चीजों को खुले में छोड़ देना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है, आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति और पारिवारिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद खुले आंगन, छत या घर के मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के माध्यम से जानते हैं कि रात के समय भूलकर भी खुले में नहीं रखना चाहिए…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे रात में इधर-उधर या खुले में पड़ा छोड़ना अत्यंत अशुभ माना जाता है. साथ ही संध्याकाल और रात्रि के समय कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. मान्यता है कि रात के समय खुले में झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और चोरी व वारदात की आशंकाएं बढ़ जाती हैं. इसलिए, झाड़ू को हमेशा उचित स्थान पर और रात में ढंक कर रखना चाहिए.

हम में से कई लोग, थकान के कारण, रात में बर्तन धोने के बजाय सिंक में छोड़ देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में रात के समय गंदे बर्तन छोड़ना अशुभ माना गया है. वास्तु के अनुसार, यह आदत नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. रात भर घर में गंदे बर्तन छोड़ने से गरीबी और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए हर दिन सोने से पहले किचन के बर्तन साफ करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अनाज, दूध, दही या कोई अन्य खाद्य पदार्थ रात में खुले में नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में चंद्र दोष लगता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की भी बाधित होती है. साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि रात में अनाज, दूध समेत खाद्य पदार्थों को खुला रखने से बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

Ghar Ka Mandir Vastu

पूजा की सामग्री, जैसे दीपक, अगरबत्ती या भगवान को अर्पित किए गए प्रसाद को भी रातभर खुले में नहीं छोड़ना चाहिए. इन्हें सम्मानपूर्वक उचित स्थान पर रखना शुभ माना जाता है. इसके अलावा कूड़ेदान या घर का कचरा रातभर मुख्य द्वार के पास या खुले आंगन में रखना भी शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और परिवार की उन्नति में रुकावट आ सकती है.

वास्तु शास्त्र में, पानी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. हालांकि, रात में पानी से भरा बर्तन या बाल्टी बाहर छोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है. ऐसा करने से धन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दस्तक दे सकती हैं.

कई लोग लापरवाही से अपना बटुआ या तिजोरी की चाबियां रात भर इधर-उधर छोड़ देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से वित्तीय नुकसान हो सकता है. पैसा या तिजोरी की चाबियां रात में हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखनी चाहिए.

Source link

You May Have Missed