Chanakya Niti: चाणक्य ने इन तीन को बताया इंसान का सच्चा दोस्त, बाकी साथ छोड़ देंगे लेकिन य

Chanakya Niti: चाणक्य ने इन तीन को बताया इंसान का सच्चा दोस्त, बाकी साथ छोड़ देंगे लेकिन य

होमफोटोधर्म

संकट के समय परछाई की तरह साथ रहते चाणक्य के बताए ये 3 दोस्त, हमेशा देते है साथ

Last Updated:

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, जीवन में सच्चे दोस्त बहुत कम होते हैं. आचार्य चाणक्य ने तीन ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जिन्हें इंसान का सच्चा दोस्त बताया गया है. उनके मुताबिक, बाकी सब साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन ये तीन चीजें हमेशा आपके साथ खड़ी रहेंगी. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन चीजें, जो हर मुश्किल में आपका साथ निभाती हैं और क्यों इन्हें सच्चा मित्र कहा गया है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विचारक, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे. उन्होंने चाणक्य नीति नामक पुस्तक लिखी. अपनी पुस्तकों में, चाणक्य कहते हैं कि दोस्ती जैसा दूसरा कोई खूबसूरत रिश्ता नहीं होता. जहां रिश्तेदार विफल हो जाते हैं, वहां आपके दोस्त आपकी सहायता के लिए आगे आते हैं. लेकिन अगर आपके दोस्त स्वार्थी हैं, तो वे आपको परेशानी में भी डाल सकते हैं. चाणक्य कहते हैं कि दुनिया में तीन चीजें सबसे स्पेशल होती हैं. अगर आप इन तीन चीजों के मालिक हैं तो आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक हैं और यही आपकी सबसे बड़ी दोस्ती है. ऐसा व्यक्ति आसानी से बड़ी से बड़ी परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है. आइए जानते हैं चाणक्य ने किन तीन लोगों को इंसान का सच्चा दोस्त बताया है…

आचार्य चाणक्य नीति में कहते हैं कि धन एक व्यक्ति का सच्चा दोस्त होता है. अगर आपके पास पैसा है, तो लोग आपका सम्मान करेंगे और सभी रिश्ते-नाते बने रहेंगे. आपके पास जो पैसा है, उससे आप आसानी से किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते हैं. पैसा ज्यादातर हर चीज की समस्या होती है. इसलिए, आपको अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाना चाहिए. क्योंकि जो पैसा आप बचाते हैं, वह मुश्किल समय में आपका सच्चा दोस्त होता है.

चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि अपने करीबी लोगों को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए. जब समय कठिन होता है, तो ये वे लोग होते हैं जो आपके साथ खड़े रहेंगे, इसलिए ये करीबी लोग आपकी सच्ची दौलत हैं. वे ही हैं जो आपके कठिन समय में आपका समर्थन करते हैं और आपको उनसे निकलने में मदद करते हैं. अगर आप इन लोगों से दुश्मनी कर लेते हैं तो शायद दुनिया में आप अकेले रह जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चाणक्य नीति के अंत में कहते हैं कि शास्त्रों में अच्छे स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन बताया गया है.अच्छे स्वास्थ्य वाला व्यक्ति दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होता है और स्वास्थ्य आपका सच्चा दोस्त है. इसलिए, चाणक्य ने सलाह दी कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहिए. अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप दुनिया की कोई भी चीज प्राप्त कर सकते हैं. वहीं अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं है तो कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Source link

You May Have Missed