मीन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, सेहत के प्रति रहें सतर्क; आज का राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 19 July 2026: सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातक आज (रविवार) भगवान सूर्य की उपासना करें. इससे उनके रुके हुए कार्य भी आसानी से होने लगेंगे. आज का दिन व्यापार के क्षेत्र में काफी शुभ रहने वाला है.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (19 जुलाई 2026, दिन रविवार) बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि मीन राशि के लिए चंद्रमा अनुकूल हो रहा है, सूर्य इनके पक्ष में आ रहा है, जिसकी वजह से व्यापार, शिक्षा और करियर में लाभ की प्राप्ति होगी. आज मीन राशि के लिए शुभ अंक 12 और भाग्य अंक 8 है. किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले इन्हीं अंकों से काम शुरू करें, तो सफलता की प्राप्ति होगी.
सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि के जातक आज भगवान सूर्य की उपासना करें, जिसकी वजह से उनके रुके हुए कार्य भी आसानी से होने लगेंगे. आज का दिन व्यापार की दृष्टि से काफी शुभ होने वाला है. जो लोग कपड़ों से संबंधित बिजनेस कर रहे हैं या जो किराना से संबंधित, फलों से संबंधित, बूट हाउस से संबंधित बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें सबसे अधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं क्योंकि सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव होने की वजह से व्यापार में लाभ मिलेगा.
प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ
मीन राशि वालों को आज प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा. प्रॉपर्टी डीलरों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. जो जातक नई या पुरानी संपत्ति से जुड़ा कोई कार्य शुरू कर रहे हैं, तो ऐसे लोगों को सूर्य भगवान की आराधना करनी है. एक लोटा जल में रक्त चंदन डालकर जब जल लाल हो जाए, तो तीन अर्घ्य देकर प्रॉपर्टी का कार्य करने के लिए प्रॉपर्टी स्थल पर जाएं, सफलता जरूर हासिल होगी.
लव लाइफ राशिफल
आज पार्टनर से संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी हर काम में साथ देगा. अविवाहित जातकों की लव मैरिज की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही अनुकूल समय है.
स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज हृदय से संबंधित दिक्कत हो सकती है. नस ब्लॉकेज जैसी समस्या आ सकती है, इसलिए आज के दिन सावधानी बरतें. बाहर के भोजन से परहेज करें. सात्विक भोजन करें. मांस-मदिरा जैसी चीजों का त्याग करें. यह आपकी तरक्की में भी नए द्वार खोलेगा.
आज का उपाय
मीन राशि के जातक अगर सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज यह उपाय करें. आपको पीपल के पत्ते का डंठल, आम के पत्ते का डंठल और पान के पत्ते का डंठल लेना है. तीनों डंठल में हल्दी, घी और शहद का लेपन करना है, फिर इसे अपने सिर से 7 बार क्लॉकवाइज उतार कर नदी या तालाब में विसर्जन करना है. इतना मात्र करने से आपके जीवन में चमत्कार ही चमत्कार होंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


