साप्ताहिक राशिफल: सिंह, मीन समेत 5 राशियों को इस सप्ताह धन लाभ के मिलेंगे मार्ग, मिथुन समे
Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह बुध मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं और कर्क राशि में गुरु और सूर्य की युति गुरुआदित्य योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही सूर्य पुष्य नक्षत्र में तो मंगल मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ सिंह, मकर मीन समेत 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है तो मिथुन, वृश्चिक समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 20 से 26 जुलाई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह लाभ देने वाला बना रहेगा. मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा. इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचे. धन का लाभ मिल सकता है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते है. इस सप्ताह दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह कुछ शारीरिक और मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती है. इस सप्ताह आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बन रही है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़ भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. धन लाभ के लिए आपको नए मार्ग मिल सकते है. संतान से लाभ मिल सकते है. इस सप्ताह अपने खर्च पर नियंत्रण रखें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है. इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरी वर्ग के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. उच्च अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस सप्ताह आपका कही फ़ंसा हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है. इस सप्ताह आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है. इस सप्ताह धन का खर्च पूर्ण सोच विचार के साथ करें. दान धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं. इस सप्ताह आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है. आय को लेकर इस सप्ताह आपके लिए नई स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहें.
तुला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस सप्ताह आपका अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी. माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. इस सप्ताह भाग्यवश आपके लिए कुछ लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो लोसकती है. व्यर्थ के खर्च से बचने की सलाह रहेगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता कुछ लाभ दे सकता है. सामाजिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. सप्ताह के मध्य में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. सेहत अच्छी बनी रहेगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती है. इस सप्ताह आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. सुख सुविधाओं में आपकी वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है. संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा. कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी. इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस सप्ताह उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह थोड़ा भाग दौड़ वाला बना रह सकता है. इस सप्ताह आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है. यात्रा हो सकती है. मन इस सप्ताह किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. इस सप्ताह आपको अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. सेहत का ध्यान रखें. इस सप्ताह वाद विवाद से बचने की सलाह रहेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जुलाई के इस सप्ताह धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे. इस सप्ताह आपको निवेश द्वारा अच्छा लाभ मिल सकता है. कामकाज को लेकर इस सप्ताह किसी पर अधिक विश्वास न करें. इस सप्ताह संतान के साथ वाद विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें. सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती है. इस सप्ताह आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रयासरत बने रह सकते है.


