सूर्य देव ने बदला घर, अब कर्क राशि में पहुंचे! इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
Last Updated:
Sun Transit 2026: सूर्य देव के ग्रह परिवर्तन होने से कई राशियों के राशिफल में असर पड़ने वाला है. पूर्णिया के पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि बीते दिन सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य देव अब कर्क राशि में पहुंच गए हैं. जिससे मेष , मिथुन, कन्या, धनु, मकर और मीन राशियों की किस्मत चमकेगी. जानें इससे क्या प्रभाव पड़ेगा. साथ ही किन उपाय को करने से लाभ मिलेगा.
पूर्णिया: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने अपनी राशि बदल ली है. सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर अब कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य के इस महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर पड़ने वाला है, लेकिन 6 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस गोचर से विशेष भाग्य का साथ मिलने जा रहा है. पूर्णिया के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दयानाथ मिश्र ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि सूर्य का कर्क राशि में जाना कई जातकों के लिए धन लाभ, तरक्की और सुखद समय लेकर आया है. आइए जानते हैं कि आपके लिए आने वाला समय कैसा रहने वाला है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चौथे स्थान पर हुआ है. चौथे भाव में सूर्य हैं और केंद्र में गुरु पहले से विराजमान हैं. जिसके कारण समय काफी अनुकूल रहेगा. शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण समय-समय पर थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं. परिवार में वैचारिक मतभेद या क्लेश की स्थिति बन सकती है. धन भाव पर मंगल के होने से बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि तमाम समस्याएं स्वतः ही धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली और सबसे उत्तम साबित होने वाला है. आपकी लग्न राशि में खुद बुध देव बैठे हैं, जबकि धन भाव पर उच्च के गुरु विराजमान हैं. यह स्थिति आर्थिक रूप से आपको बेहद मजबूत बनाएगी. पंडित जी के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में पन्ना रत्न अवश्य धारण करना चाहिए. साथ ही जेब में हमेशा एक हरा रुमाल रखें. इससे समय और सुखद होगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन जीवन में बड़ी उन्नति और सुख लेकर आ रहा है. देवगुरु बृहस्पति की कृपा से करियर और व्यापार में विशेष उन्नति होगी. वहीं शनि देव की उच्च दृष्टि धन भाव पर पड़ने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी. लाभ भाव पर मंगल की नीच दृष्टि होने के बावजूद, आपको अचानक और अत्यधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.
धनु, मकर और मीन राशि का हाल: इन उपायों से दूर होंगे कष्ट
बाकी की तीन भाग्यशाली राशियों के लिए ग्रहों की चाल और उनके अचूक उपाय इस प्रकार हैं. धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर हर लिहाज से अनुकूल और मंगलमय रहने वाला है. केंद्र में शनि, तीसरे भाव में राहु और आठवें भाव में गुरु की स्थिति आपके लिए सब कुछ शुभ करने वाली है. यह समय आपके लिए बेहद सुखद, उत्तम और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला लेकिन लाभदायक समय रहेगा. मंगल की उच्च दृष्टि पड़ने से समय आपके पक्ष में रहेगा. हालांकि, गुरु की विशेष दृष्टि के कारण मानसिक रूप से कभी-कभी अशांति का अनुभव हो सकता है. जीवनसाथी (पत्नी) का स्वास्थ्य थोड़ा नासाज रह सकता है. आपको भी पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. लेकिन आर्थिक मोर्चे पर आपको अचानक बड़ा धन लाभ होगा. इस अवधि में नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें और बहते हुए पानी (नदी/तालाब) के दर्शन करें. इससे आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय सबसे उत्तम और फलदायी रहने वाला है. भले ही आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, लेकिन गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण आपकी सभी दिक्कतें और बाधाएं स्वतः ही दूर हो जाएंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बड़ी उन्नति होगी. अचानक भारी धन लाभ होने के प्रबल योग हैं. नियमित रूप से जल का दर्शन करना आपके लिए शुभ रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


