Budh Gochar 2026 : शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar 2026 : शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Last Updated:

Budh Gochar 2026 : 7 जनवरी को बुध नक्षत्र परिवर्तन करते हुए मूल से निकलकर शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे. इस विशेष गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य, करियर और धन के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है.

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने ग्रहो के राजकुमार बुद्ध का गोचर होता है. जो शुभ और अशुभ स्थिति में राशिफल पर देखने को मिलता है. बुध ग्रह इस समय गुरु की धनु राशि और मूल नक्षत्र में विराजमान है. कुछ दिनों बाद बुद्ध का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार, 7 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इस दौरान बुध मूल नक्षत्र से निकलकर शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे. बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा, जबकि कुछ के लिए मिश्रित या अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है.

ayodhya

मेष राशि : बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.इस दौरान करियर में सफलता के योग बनेंगे और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी.स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है. व्यापार में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे. साथ ही प्रॉपर्टी और भौतिक सुखों की प्राप्ति के भी प्रबल योग बन रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayo

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में बुध का प्रवेश अत्यंत शुभ रहने वाला है. इस दौरान व्यापारियों के कार्यों की प्रशंसा होगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे.करियर के क्षेत्र में उन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं. विवाहित जीवन सुखद और संतुलित रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ किसी पिकनिक स्पॉट या घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. आपसी संवाद बेहतर होगा, जिससे रिश्तों में खुलापन और खुशनुमा माहौल बना रहेगा.

ayi

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल और लाभकारी रहेगा. विदेश यात्रा के प्रबल योग बन सकते हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शादी के योग बन रहे हैं. वाहन और प्रॉपर्टी सुख में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. बुध की कृपा से धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

ayi

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है. इस दौरान समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरी की चाहत रखने वालों को सफलता मिल सकती है. विवाहित जीवन सुखद और संतुलित रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ किसी पिकनिक स्पॉट या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिससे आपसी संबंध और अधिक मजबूत व मधुर होंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Source link

Previous post

8 जनवरी को बन रहा रवि योग, चाहिए सुख, समृद्धि और उच्च पद तो करें ये काम, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

Next post

Vivah Dates 2026: खरमास बाद शुरू होगा शादी का सीजन, नए साल में कितने दिन बजेगी शहनाई? देखें 2026 का विवाह मुहूर्त कैलेंडर

You May Have Missed