गुरु के कर्क राशि में आते ही 6 राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी से लेकर धन तक मिलेगा लाभ

गुरु के कर्क राशि में आते ही 6 राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी से लेकर धन तक मिलेगा लाभ

Guru Gochar June 2026: देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में ज्ञान, धन, सफलता और भाग्य का कारक माना जाता है. जब भी गुरु राशि बदलते हैं तो उसका असर केवल एक-दो लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे देश-दुनिया के माहौल तक पर देखने को मिलता है. अब 2 जून की देर रात गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात ये है कि करीब 12 साल बाद यह महागोचर हो रहा है, इसलिए ज्योतिष के जानकार इसे बेहद खास मान रहे हैं. कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं,

ऐसे में इसका प्रभाव कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आने वाले महीनों में कुछ लोगों को अचानक नौकरी के मौके मिल सकते हैं, तो कुछ की रुकी हुई आर्थिक परेशानियां खत्म होने के संकेत हैं. कई लोगों के जीवन में पैसा, प्रॉपर्टी और करियर से जुड़े बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

गुरु का कर्क राशि में गोचर क्यों माना जा रहा है खास?
ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभता, विस्तार और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. जब गुरु कर्क राशि में आते हैं तो उनकी शक्ति और ज्यादा बढ़ जाती है. यही वजह है कि इस गोचर को “महागोचर” कहा जा रहा है. 2 जून को रात 02:25 बजे गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान कई राशियों के जीवन में नई शुरुआत देखने को मिल सकती है. खासकर नौकरी, बिजनेस, शिक्षा और आर्थिक मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है. जिन लोगों की योजनाएं लंबे समय से अटकी हुई थीं, उन्हें भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.

1. मेष राशि: धन लाभ और प्रॉपर्टी के बनेंगे योग
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत मेष राशि वालों के लिए यह समय काफी राहत देने वाला माना जा रहा है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, अगर आप लंबे समय से घर, जमीन या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं.

ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट और अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं.

2. कर्क राशि: करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
नौकरी और आय में होगा फायदा गुरु का आपकी ही राशि में आना बेहद शुभ माना जा रहा है. बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के संकेत हैं. वहीं जो लोग पहले से काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ सकती है.

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी. कुछ लोगों को नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. सिंह राशि: विदेश से मिल सकते हैं मौके
करियर को मिलेगी नई दिशा सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर नए अवसर लेकर आ सकता है. खासकर जो लोग विदेश में नौकरी या व्यापार का सपना देख रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.

लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को भी अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. हालांकि मेहनत लगातार करनी होगी, तभी इसका पूरा फायदा मिलेगा.

4. तुला राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तुला राशि वालों के लिए गुरु गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन और वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है.

अगर पिछले कुछ समय से आर्थिक दबाव महसूस कर रहे थे तो अब राहत मिलने के संकेत हैं. आपके फैसले सही साबित हो सकते हैं और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

5. वृश्चिक राशि: बढ़ेगा प्रभाव और बैंक बैलेंस
बिजनेस और नौकरी दोनों में फायदा वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं.

व्यापार में पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. परिवार का साथ मिलेगा और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे.

6. मीन राशि: मेहनत का मिलेगा पूरा फल
आय बढ़ने के मजबूत संकेत मीन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है. करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं, अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा रह सकता है.

मान-सम्मान बढ़ेगा और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. मेहनत और धैर्य बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.

क्या कहते हैं ज्योतिष जानकार?
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि गुरु का कर्क राशि में प्रवेश केवल आर्थिक मामलों में ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार ला सकता है. कई लोगों को लंबे समय बाद राहत और स्थिरता महसूस हो सकती है. हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए गोचर का असर भी व्यक्तिगत ग्रह स्थिति के अनुसार बदल सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed