मुनाफे के लालच में हो सकता है नुकसान, पैसे न दें उधार; आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 31 July 2026: मीन राशि के जो जातक बड़ा बिजनेस करते हैं, जैसे- प्रॉपर्टी, ज्वेलरी बिजनेस, कृषि, फर्नीचर आदि से संबंधित, वे किसी बड़े मुनाफे के लालच में फंस रहे हैं, तो आज (शुक्रवार) यह मुनाफा उनका नुकसान में बदल सकता है. व्यापारी बारीकी से उसपर मंथन करें.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (31 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार) मिलाजुला रहने वाला है क्योंकि गुरु और शनि के साथ राहु और केतु का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. राहु-केतु की वजह से मानसिक उलझन बढ़ सकती है. छोटी बात बड़ी परेशानी बन सकती है. ऐसे में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरतें. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 3 और 9 हैं. शुभ रंग पीला और सफेद है. आज मीन राशि वालों को व्यापार से संबंधित कार्यों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. ज्यादा मुनाफे के लालच में नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें.
मीन राशि के जो जातक बड़ा व्यापार करते हैं, जैसे- प्रॉपर्टी, ज्वेलरी बिजनेस, कृषि, फर्नीचर आदि से संबंधित, वे किसी बड़े मुनाफे के लालच में फंस रहे हैं, तो यह मुनाफा उनका नुकसान में बदल सकता है. व्यापारी गहराई से उसपर मंथन करें. इसके बाद ही कोई निर्णय लें. आज के दिन किसी को उधार न दें. पैतृक संपत्ति जैसे मामले में भी आज शामिल न हों. अगर इसपर कोई निर्णय होना है, तो आज के दिन टाल दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.
प्रेम संबंध राशिफल
लव लाइफ को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन राहु और केतु की वजह से असमंजस जैसी स्थिति बन सकती है. गलतफहमी पैदा हो सकती है. ऐसे में किसी भी बात को सीधा और स्पष्ट शब्दों में कहें. चंद्रमा के प्रभाव से अगर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है, तो आज के दिन अगर आपकी तरफ से प्रयास होते हैं, तो उसमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में शनि का प्रभाव होने की वजह से आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों का परिणाम देरी से मिलेगा लेकिन आप हताश न हों और अपनी मेहनत निरंतर करते रहें. आज के दिन पढ़ाई में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित तैयारी का ग्राफ बढ़ेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
आज वाहन चलाते समय लापरवाही न करें. नींद कम होने पर तनाव या थकान जैसी समस्या आ सकती है. ऐसे में दिनचर्या का ध्यान रखें. पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें. आज आंखों से संबंधित परेशानी आ सकती है. जोड़ों के दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है. वजन उठाने से बचें.
आज का उपाय
मीन राशि के जातक आज भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उनके दर्शन-पूजन करें और हो सके तो एक कमल का फूल ले जाएं, जो भगवान के श्री चरणों में अर्पित कर दें. इससे आपके सारे काम बन जाएंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


