सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय, किन लोगों को रहना है सावधान?
Rare Total Solar Eclipse 2026 Date And Time: भगवान शिव का प्रिय माह सावन चल रहा है. सावन अमावस्या के दिन इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा, जो चंद्रमा की राशि है और उस समय कर्क राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति भी रहेगी, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव 4 राशिवालों पर होगा, जिससे उनको बचकर रहना होगा.
अंतिम सूर्य ग्रहण 2026 तारीख
अंतिम सूर्य ग्रहण 2026 समय
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात में 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. इसका समापन या मोक्ष 13 अगस्त को प्रात: 4 बजकर 25 मिनट पर होगा.
सूर्य ग्रहण का सूतक काल कब से है?
ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ समय से 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. इस आधार पर सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह में 09:04 बजे से लगना चाहिए, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा. इस वजह इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.
4 राशियों पर सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव
सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है और उसका सूतक काल नहीं मान्य होगा, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव आप पर नहीं होगा. इस सूर्य ग्रहण से 4 राशिवालों को बचना होगा.
सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों पर होने की आशंका है. ये लोग 12 अगस्त से लेकर 12 जनवरी तक सतर्क रहें. इनको अपनी सेहत, करियर, मान-सम्मान, धन-संपत्ति को लेकर सावधान रहना चाहिए. धन हानि, प्रॉपर्टी विवाद, बीमारी, अपयश, तनाव आदि से आप लोग परेशान हो सकते हैं.
सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय
इन चार राशि के लोगों को 12 अगस्त से 6 माह तक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. हर सोमवार के दिन आप भगवान शिव का जलाभिषेक करें. शिव जी की कृपा से सभी ग्रह, दोष और संकट दूर होंगे.


