सावन में राशि अनुसार जलाभिषेक समय करें छोटा सा उपाय, जल्द बनेगा विवाह योग, बजेगी शहनाई
Last Updated:
Sawan MeVivah Ke Upay 2026: सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से हो गया है. जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा, शादी में कोई अड़चन आ रही है या वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो आप भगवान शिव के जलाभिषेक के समय एक छोटा सा उपाय कर लेते हैं तो आपकी जल्द शादी तय हो सकती है. वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं.
सावन 2026 में जल्द विवाह के उपाय. (Photo: AI)
Sawan 2026 Marriage Remedies For Boys And Girls: सावन का महीना शुरू हो गया है. सावन माह चातुर्मास में आता है, इस वजह से इस समय में विवाह नहीं होते हैं क्योंकि भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं, देव सो रहे होते हैं. लेकिन जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जा रही है या शादी तय होने में अड़चने आ रही हैं तो आप सावन में भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति करें. उनके आशीर्वाद से आपके शादी की बात पक्की हो सकती है, आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है. इसमें आपको सावन सोमवार और मंगला गौरी का व्रत करना होगा. लेकिन जल का एक छोटा सा उपाय है, जो सावन में करने से जल्द विवाह का योग बनेगा.
सावन में विवाह के लिए उपाय
कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, श्रावण मास में विधि विधान से माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें. इसमें प्रत्येक दिन आपको शिवलिंग का जलाभिषेक करना है, लेकिन राशि के अनुसार, उस पवित्र जल में कुछ वस्तुएं मिलानी हैं.
मेष, सिंह और धनु राशि
सावन में अग्नि प्रधान राशियां मेष, सिंह और धनु को पवित्र जल या गंगाजल में शहद या फिर गुड़ मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. यह उपाय सावन के हर दिन करें. शिव कृपा से आपके लिए जल्द ही विवाह के योग बनेंगे. जिनका विवाह हो चुका है, उनके दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी और आपस में प्रेम बढ़ेगा.
वृषभ, कन्या और मकर राशि
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि
जल तत्व की प्रधान राशियां कर्क, वृश्चिक और मीन वालों को सावन के हर दिन भगवान भोलेनाथ का केसर वाले पवित्र जल से या गंगाजल में केसर मिलाकर अभिषेक करें. महादेव के आशीर्वाद से आपकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाएगी.
मिथुन, तुला और कुंभ राशि
वायु तत्व की 3 राशियों मिथुन, तुला और कुंभ वाले जातकों को श्रावण मास में प्रतिदिन इत्र या सुगंधित जल या गंगाजल में इसे मिलाकर भगवान शिव शंभू का अभिषेक करना चाहिए.
बताए गए इस ज्योतिष उपाय से आपके ग्रह अनुकूल होंगे, विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही विवाह के योग बनेंगे. आप दांपत्य जीवन के बंधन में बध जाएंगे. जीवन के कष्ट दूर होंगे और सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…
और पढ़ें


