1 अगस्त को राहु का नक्षत्र परिवर्तन, मेष समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं.जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलता है.हिंदू पंचांग के अनुसार सावन मास में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होने जा रही है. 1 अगस्त को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है, ऐसे में राहु का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ तो कई के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आ सकता है.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अभी तक राहु अपने ही नक्षत्र में स्थित थे, लेकिन धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश के बाद मंगल और राहु का प्रभाव बढ़ जाएगा. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ, करियर में सफलता और नई उपलब्धियों के योग बनाएगा, जबकि कुछ लोगों को क्रोध, विवाद और दुर्घटनाओं जैसी स्थितियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी.
राहु और मंगल की युति से बनेगा अंगारक योग
पंडित कल्कि राम के अनुसार जब राहु और मंगल का प्रभाव एक साथ आता है तो अंगारक योग बनता है. ज्योतिष में इस योग को काफी प्रभावशाली माना जाता है.इस दौरान व्यक्ति के स्वभाव में आक्रामकता बढ़ सकती है. क्रोध अधिक आने, जल्दबाजी में निर्णय लेने और विवाद की स्थिति बनने की आशंका रहती है.इसके अलावा दुर्घटना, चोट या सर्जरी जैसी परिस्थितियों की संभावना भी बढ़ जाती है. पारिवारिक जीवन में तनाव और मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है इसलिए इस अवधि में संयम, धैर्य और सावधानी बरतना आवश्यक माना गया है.
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
मेष राशि: राहु का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा.लंबे समय से बनाई गई योजनाएं अब सफल हो सकती हैं.अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.नौकरी और व्यवसाय में अच्छी खबर मिल सकती है.संचार, मीडिया, तकनीक और रिसर्च से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं.नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या अन्य निवेश से अचानक फायदा मिल सकता है.आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी.कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर बनेंगे.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सभी लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी बड़े निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें. नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और मंगलवार तथा शनिवार को जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ माना गया है.


