तुला राशिवालों पर चंद्रमा मेहरबान, नौकरी-कारोबार में सफलता के योग
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 21 July 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा का गोचर प्रथम भाव में होने से आत्मबल मजबूत होगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार आज करियर और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं. नई शुरुआत, इंटरव्यू, मीटिंग और निवेश के लिए समय शुभ माना गया है. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की आराधना करने, लाल पुष्प अर्पित करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी तथा धन और करियर में सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में बहुत ही शानदार बदलाव हो रहा है. आज सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्रमा आपके बारहवें भाव से निकलकर आपकी ही राशि तुला में, यानी प्रथम भाव लग्न में प्रवेश कर रहे हैं. चंद्रमा का यह गोचर आपके व्यक्तित्व, सोच और आत्मबल को मजबूत करेगा. लंबे समय से जो मानसिक दबाव, उलझन या थकान महसूस हो रही थी उससे आज राहत मिलने लगेगी.
दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी
स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपकी पर्सनेलिटी का आकर्षण हर तरफ छाया रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी तथा जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और शरीर में नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


