मकर वालों की खुलेगी किस्मत, धन-करियर में बड़ी सफलता के प्रबल योग

मकर वालों की खुलेगी किस्मत, धन-करियर में बड़ी सफलता के प्रबल योग

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 21 July 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन करियर, धन और सम्मान के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यस्थल पर पहचान बढ़ेगी. व्यापार में लाभ और आर्थिक मजबूती के योग हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में किसी भी तरह के विवाद से बचने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, इसलिए संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना, मंदिर में दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 21 जुलाई यानी आज का दिन उपलब्धियों, प्रगति और नए अवसरों से भरा रहने वाला है. आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का पूरा लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने में आप सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर और लाभ मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने के योग बन रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, आज कामकाज और आजीविका के क्षेत्र में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आप अपने कार्यों को पहले से अधिक गंभीरता, मेहनत और गहराई के साथ पूरा करेंगे. आपकी कार्यशैली और समर्पण लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है. नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. आज किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है. हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और धैर्य बनाए रखें. परिवार का सहयोग और शुभचिंतकों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. दिनभर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर सफलता आपके कदम चूम सकती है.

स्वास्थ्य रहेगा मध्यम, खान-पान में बरतें सावधानी

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम देखने को मिल सकते हैं. खान-पान में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. तले-भुने और गरिष्ठ भोजन से बचें तथा संतुलित आहार लें. योग, व्यायाम और पर्याप्त आराम आपके लिए लाभदायक रहेगा.

आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है. किसी पुराने प्रयास का भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. हालांकि बड़े लेन-देन में सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मित्रों का मिलेगा सहयोग, प्रेम संबंधों में रहें सावधान

आज मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. किसी मित्र की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात और बातचीत के योग बन रहे हैं, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए रिश्तों में समझदारी और संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज मंगलवार के दिन है, इसलिए मकर राशि के जातक भगवान हनुमान की श्रद्धापूर्वक आराधना करें. किसी हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन करें और पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे आत्मबल बढ़ेगा, नकारात्मकता दूर होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग खुलेंगे. बजरंगबली की कृपा से आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed