व्यापार में सावधान! सोच-समझकर करें फैसला, न दें पैसे उधार; आज का मीन राशिफल

व्यापार में सावधान! सोच-समझकर करें फैसला, न दें पैसे उधार; आज का मीन राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 21 July 2026: मीन राशि में आज के दिन (मंगलवार) जो गोचर होने जा रहा है, वह आर्थिक रूप से नुकसान दे सकता है. ऐसे में आज आप किसी को उधार पैसे न दें क्योंकि इससे आपकी रकम डूब सकती है.

सागर. मीन राशि के जातकों को आज 21 जुलाई 2026, दिन मंगलवार थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. कुछ संकट और विपत्तियां सामने आ सकती हैं, जिसमें आपको समझदारी से निर्णय लेना होगा. सुख-समृद्धि के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. वहीं मीन राशि के जातकों के लिए गोचर नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज आषाढ़ का मंगल है, जिसको बड़ा मंगल के रूप में जाना जाता है. आज के दिन हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना करने से सारे बिगड़े कार्य बन जाते हैं और उनकी कृपा होती है लेकिन मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सावधान और सचेत रहने वाला होगा. आज गोचर के प्रभाव से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में भी यह ठीक नहीं रहेगा लेकिन अगर आपके द्वारा कुछ उपाय अपनाए जाते हैं, तो उनसे ये कार्य बन सकते हैं.

मीन राशि के जातक व्यापार को लेकर सतर्क रहें. कर्मचारियों के भरोसे अपना व्यापार नहीं छोड़ें. बड़े निर्णय सोच-समझकर लें. वहीं कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं या नई जिम्मेदारी मिल रही है, तो इस कार्य की शुरुआत भाग्य अंक 5 और शुभ अंक 7 से करें. आज के दिन शुभ रंग सफेद रहेगा.

आज न दें किसी को उधार
मीन राशि में आज के दिन जो गोचर होने जा रहा है, वह आर्थिक रूप से नुकसान करने वाला होगा. ऐसे में आप किसी को उधार न दें क्योंकि इससे आपका पैसा डूब सकता है. संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहे हैं, तो आज के दिन होने वाले निर्णय में शामिल न हों.

लव लाइफ राशिफल
आज पार्टनर से बहस करने से बचे क्योंकि इससे अनबन बढ़ सकती है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव घर की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है. झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए अगर आप ज्यादा हंसी-मजाक करते हैं, तो नियंत्रित रहें. अपने पार्टनर से बोलने से पहले सोचे-समझें. अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें.

स्वास्थ्य राशिफल
सेहत के लिहाज से आज दिन सामान्य रहेगा. जिन जातकों के परिवार में लंबे समय से बीमारियां चली आ रही हैं, एक व्यक्ति ठीक होता है, तो दूसरा बिस्तर पकड़ लेता है, तो ऐसे लोगों को भगवान के प्रति विनम्र हो जाना चाहिए. साथ ही कुछ धर्म-कर्म के कार्य करें, जिससे रोगों को नाश होगा.

आज के लिए उपाय
आज काली गाय को गुड़ और चना दाल खिला दें. अगर काली गाय नहीं मिल पा रही है, तो फिर किसी भी गाय को यह खिला सकते हैं. ऐसा करने से आपके जो भी बिगड़े कार्य हैं, उनमें सफलता अवश्य मिलेगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed