3 शुभ योग, मासिक कालाष्टमी, शनिवार व्रत, आज के पंचांग से देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 9 May 2026: आज 3 शुभ योग में मासिक कालाष्टमी व्रत, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. आज शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, बव करण, शुक्ल योग, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. कालाष्टमी की पूजा निशिता मुहूर्त में करते हैं, इस आधार पर कालाष्टमी व्रत आज है. आज काल भैरव की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से रोग, दोष, कष्ट, अकाल मृत्यु, तंत्र-मंत्र का भय आदि दूर होता है. आज काल भैरव को चलेबी, इमरती, पान आदि का भोग लगाएं.
जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, वे शनिदेव और शमी के पेड़ की पूजा करें. शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि मंदिर में जाकर छाया दान करें. इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होंगे. आपके कष्ट, विवाद, कोर्ट केस आदि दूर होंगे. आज शनिदेव को काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनि रक्षा स्रोत का पाठ करें या फिर शनिवार व्रत कथा सुनें. शनिदेव की आरती तेल के दीपक से करें. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 मई 2026
आज की तिथि- सप्तमी – 02:02 पी एम तक, उसके बाद अष्टमी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 11:24 पी एम तक, फिर धनिष्ठा
आज का करण- बव – 02:02 पी एम तक, बालव – 02:39 ए एम, मई 10 तक, फिर कौलव
आज का योग- शुक्ल – 02:36 ए एम, मई 10 तक, फिर ब्रह्म
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मकर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:34 ए एम
सूर्यास्त- 07:01 पी एम
चन्द्रोदय- 01:19 ए एम, मई 10
चन्द्रास्त- 11:22 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:52 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:34 ए एम से 11:24 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 12:06 पी एम से 01:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 10
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:15 ए एम से 08:56 ए एम
चर-सामान्य: 12:18 पी एम से 01:59 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:59 पी एम से 03:39 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:39 पी एम से 05:20 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:01 पी एम से 08:20 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:39 पी एम से 10:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:58 पी एम से 12:17 ए एम, मई 10
चर-सामान्य: 12:17 ए एम से 01:36 ए एम, मई 10
लाभ-उन्नति: 04:15 ए एम से 05:34 ए एम, मई 10
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 05:34 ए एम से 07:15 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:34 ए एम से 06:28 ए एम, 06:28 ए एम से 07:22 ए एम
राहुकाल- 08:56 ए एम से 10:37 ए एम
यमगण्ड- 01:59 पी एम से 03:39 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
श्मशान में – 02:02 पी एम तक, फिर गौरी के साथ.


