तुला राशि वालों के लिए आज के दिन चांदी ही चांदी, शुरू होगा सफलता का 'गोल्डन दौर
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 9 May 2026: आज 9 मई का दिन तुला राशि के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है. चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर पंचम भाव को सक्रिय करेगा, जिससे रचनात्मक कार्यों और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग हैं और अविवाहितों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या अपनाएं. शनि देव की कृपा के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना और दान करना लाभदायक रहेगा.
Libra Horoscope Today: तुला राशि के जातकों के लिए 9 मई यानी आज का दिन बेहद खास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. ग्रहों के गोचर में हो रहा बदलाव आज आपके जीवन में नई उम्मीदें, नए अवसर और नई सोच लेकर आ सकता है. आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली के पंचम भाव को सक्रिय करेंगे. ज्योतिष में पंचम भाव को बुद्धि, शिक्षा, प्रेम संबंध, संतान, रचनात्मकता और प्रतिभा का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का काम करेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के दिमाग में ऐसे नए आइडिया आ सकते हैं जो भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया, डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष सफलता लेकर आ सकता है. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती.
रिश्तों में मधुरता और नए संबंधों के संकेत
रिश्तों और प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रह सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी खास व्यक्ति को अपने मन की बात कहना चाहते थे, उनके लिए आज सही अवसर बन सकता है. सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने के प्रबल संकेत हैं. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति
स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप खुद को ऊर्जा और उत्साह से भरा महसूस करेंगे. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण मानसिक तनाव कम रहेगा और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. हालांकि, सेहत को बरकरार रखने के लिए देर रात तक जागने और अनियमित खानपान से बचना बेहतर रहेगा. आज आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा आपको कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा करने में मदद करेगी.
आज का अचूक उपाय
शनिवार के दिन शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए तुला राशि के जातकों को मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, काले तिल या वस्त्रों का दान करना शुभ फलदायी रहेगा. ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें


