Aaj Ka Meen Rashifal: आज बदलेगा मीन राशि का भाग्य, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 24 June 2026: मीन राशि के जातक 24 जून 2026 दिन बुधवार आपके लिए बेहद खास और स्पेशल रहने वाला है. आज आपका भाग्य अंक 3 और शुभ अंक दो रहेगा. मीन राशि के जातक अगर आज के दिन कोई भी शुभ कार्य और भाग्य से संबंधित कार्य की शुरुआत करते हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी.
Aaj Ka Meen Rashifal 24 June 2026: मीन राशि के जातक 24 जून 2026 दिन बुधवार आपके लिए बेहद खास और स्पेशल रहने वाला है. आज आपका भाग्य अंक 3 और शुभ अंक दो रहेगा. मीन राशि के जातक अगर आज के दिन कोई भी शुभ कार्य और भाग्य से संबंधित कार्य की शुरुआत करते हैं तो वह अंक तीन और दो से करें तो उन्हें सभी कामों में सफलता हासिल होगी. सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 24 जून 2026 दिन बुधवार को मीन राशि के जातकों के जीवन का भाग्य बदलने वाला है. इनके जीवन में खुशियां अपार मिलने वाली हैं. रुके हुए धन की प्राप्ति होने वाली है.
रिश्ते नाते
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बड़ा ही संभल कर रहने का दिन है. क्योंकि रिश्ते नातेदारों से या अपने करीबियों से अनबन होने की संभावना बन रही है. आपकी व्यवहार में कमी देखने को मिल सकती है, जिससे आपके मधुर संबंधों में खटास हो सकती है. इसलिए अपनों से बुराई ना हो रिश्ते मधुर बनी रहे, इसके लिए आपको संयम बरतना होगा.
व्यापार
व्यापार की दृष्टि से भी बुधवार का दिन बेहद ही उत्तम रहने वाला है क्योंकि आज के दिन व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी. खासकर जिन लोगों के बिजनेस व्यापार में ग्राहकों की कमी रहती है, उनकी भी चांदी होने वाली है. आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करने वाली लोगों के लिए श्रेष्ठ फल देने वाला है. जिससे आपके जीवन में अपार खुशी आने वाली है. इसके साथ ही रुके हुए धन को भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं.
सेहत और स्वास्थ्य
मीन राशि के जातक सेहत के प्रति भी सतर्क रहें क्योंकि आज के दिन इंफेक्शन या सूजन जैसी परेशानी सामने आ सकती है. नेत्रों से संबंधित समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अपने सेहत को लेकर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में जो लोग सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं. उनकी उनके लिए भी आज के दिन बड़ी शुभ संकेत मिल रहे हैं. विद्यार्थी आज के दिन ओम गं गणपतए नमः का जाप करें. इससे उनका पढ़ने में मन लगने लगेगा और भविष्य उज्जवल होगा.
प्रेम संबंध
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन स्पेशल रहने वाला है क्योंकि लव लाइफ आपकी सेटल रहेगी. किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आएगी, आज के दिन आप अपनी पार्टनर को समय जरूर दें. इतना ही नहीं जो लोग सिंगल हैं, आज उनको जीवन में बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. पति-पत्नी को आपसी तालमेल भी ठीक बनाए रखना होगा.
आज के दिन इस उपाय को करें
आपके लिए डंठल लगा हुआ एक पान का पत्ता लेना है. उस पर थोड़ी सी हल्दी और थोड़े से चावल रखने हैं. उसमें चने के पांच दाने डालना है और इसकी पोटली बनाना है. पोटली बनाने के बाद में आंवला के वृक्ष के पास रखना है. प्रणाम करना है और प्रार्थना करनी है. प्रार्थना करने से आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


