ज्येष्ठ पूर्णिमा को इन 4 राशिवालों पर होगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी, निवेश के बेहतर मौके

ज्येष्ठ पूर्णिमा को इन 4 राशिवालों पर होगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी, निवेश के बेहतर मौके

Last Updated:

Jyeshtha Purnima 2026 lucky zodiac signs: 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा है. इस दिन माता लक्ष्मी की कृपा 4 राशिवालों पर होगी. इन लोगों की आमदनी बढ़ेगी, धन लाभ का योग है. निवेश से लाभ होगा, वहीं पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की उम्मीद है.

Zoom

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 की 4 लकी राशियां.

Jyeshtha Purnima 2026 Horoscope: इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून दिन सोमवार को है. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा ति​थि 29 जून को 3:06 एएम से लेकर 30 जून को 5:26 एएम तक है. ज्येष्ठ पूर्णिमा को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं. इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 4 राशिवालों के लिए शुभ है, इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे इनकी आमदनी बढ़ सकती है, निवेश के अच्छे मौक मिल सकते हैं, वहीं प्रॉपर्टी से लाभ का योग है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 4 लकी राशियां

सिंह: ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन सिंंह राशिवालों के करियर के लिए अच्छा है. इस दिन लोगों को सहयोग से आपके कार्य सफल होंगे. माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. कोई पुराना निवेश आपको लाभ पहुंचा सकता है. इस दिन आप निवेश के नए मौकों पर विचार कर सकते हैं. बिजनेस के विस्तार पर काम कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा.

वृश्चिक: ज्येष्ठ पूर्णिमा को वृश्चिक राशिवालों को वाद विवाद या कोर्ट केस में राहत मिल सकती है या समस्या का समाधान हो सकता है. इस दिन बिजनेस में किए गए प्रयास सफल होंगे. आपको कोई नया प्रोजेक्ट या अच्छी डील मिल सकती है, जो आपको मालामाल कर सकती है. बस अपने मनोबल को मजबूत रखें और मेहनत करें. बातों को स्पष्ट तरीके से लोगों के सामने रखें, गोल गोल न घुमाएं. यह दिन आपके लिए नई शुरूआत का है.

धनु: ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर धनु वालों का दिमाग तेज चल सकता है, इससे आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो करियर में बड़ी सफलता दिला सकते हैं. इससे आपको धन लाभ होगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. पैतृक संपत्ति से लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और मानसिक शांति रहेगी. इस दिन मौज मस्ती कर सकते हैं. कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा और फलदायी रहेगा.

कुंभ: ज्येष्ठ पूर्णिमा को कुंभ राशिवालों को फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है क्योंकि अचानक धन लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को इस दिन बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इस दिन आप अपने सोशल नेटवर्क का उपयोग करें और अपने संबंधों का लाभ उठाएं. लाभ की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दिन अपने मन की बात सुनें और मेहनत करें, काम में सफलता प्राप्त हो सकती है. शिक्षा प्रति​योगिता से जुड़े लोग मन को एकाग्र रखें और मेहनत करें, समय अनुकूल है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed