Kali Chalisa padhne ke fayde​: मां काली चालीसा का शनिवार को पाठ क्यों है खास? जानिए फायदे और पाठ की सही विधि

Kali Chalisa padhne ke fayde​: मां काली चालीसा का शनिवार को पाठ क्यों है खास? जानिए फायदे और पाठ की सही विधि

Kali Chalisa Padhne Ke Fayde​: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का अपना अलग महत्व है. हर देवी-देवता अलग-अलग ऊर्जा और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं. इन्हीं में से एक हैं मां काली, जिन्हें समय और परिवर्तन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है. मां काली को सिर्फ विनाश की देवी नहीं बल्कि रक्षा और कल्याण की शक्ति के रूप में भी पूजा जाता है. मान्यता है कि शनिवार के दिन मां काली चालीसा का पाठ करने से इंसान पर लगी बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और अचानक आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है. साथ ही यह पाठ घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी लेकर आता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से शनिवार के दिन काली चालीसा का पाठ करने का महत्व.

शनिवार को काली चालीसा का महत्व
शनिवार को शनि देव का दिन माना जाता है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ का असर जल्दी दिखाई देता है. खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति नजरदोष या नकारात्मक ऊर्जा से परेशान है तो काली चालीसा का पाठ बेहद असरदार होता है. मान्यता है कि मां काली के चरणों में सच्चे मन से बैठकर चालीसा पढ़ने से इंसान की हर मुश्किल धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

नजरदोष से छुटकारा
भारतीय परंपरा में नजरदोष यानी “बुरी नजर” का डर हमेशा से रहा है. कहा जाता है कि जब किसी की तरक्की या खुशियों से दूसरों को जलन होती है तो उनके मन से निकली नकारात्मक ऊर्जा असर डाल सकती है. ऐसे में मां काली चालीसा का पाठ सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. विश्वास है कि इससे घर और परिवार पर लगी नजर उतर जाती है और माहौल फिर से सकारात्मक बन जाता है.

नकारात्मक ऊर्जा का नाश
आजकल भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कई बार लोग बिना वजह उदासी और बेचैनी महसूस करते हैं. यह भी नकारात्मक ऊर्जा का असर माना जाता है. मां काली, जिनका रूप ही अंधकार और बुराई का नाश करने वाला है, उनकी चालीसा का पाठ करने से यह ऊर्जा खत्म हो जाती है. घर-परिवार में सुख-शांति और मन में आत्मविश्वास बढ़ने लगता है.

कैसे करें काली चालीसा का पाठ?
1. शनिवार की सुबह या शाम स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें.
2. मां काली की तस्वीर या प्रतिमा के सामने लाल या काले रंग का आसन बिछाकर बैठें.
3. सरसों के तेल का दीपक और अगरबत्ती जलाएं.
4. फल या मिठाई का भोग लगाएं.
5. इसके बाद श्रद्धा और प्रेम से काली चालीसा का पाठ करें.
6. पाठ के बाद मां से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें.

आस्था और विश्वास की शक्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब इंसान पूरी निष्ठा और विश्वास से मां काली की पूजा करता है, तो उसकी सारी बाधाएं खत्म हो जाती हैं. चालीसा का पाठ केवल मंत्र नहीं है, बल्कि यह एक साधना है जो मन को शक्ति, आत्मा को शांति और जीवन को नई दिशा देती है.

Source link

Previous post

हरतालिका तीज पर पहली बार रखना है व्रत, तो जानें किस समय करनी है पूजा, ये 9 नियम हैं जरूरी

Next post

Guru Pushya Yoga 2025: 21 अगस्त का दिन बेहद शुभ, गुरु पुष्य योग के साथ बनेंगे 3 योग, इन 5 काम को करने से तेजी से होगी उन्नति

You May Have Missed