Mobile Last Digit Numerology: मोबाइल नंबर का अं​तिम अंक खोलेगा कई राज, चेक कर लीजिए अपना भी, कितना सच, कितना झूठ

Mobile Last Digit Numerology: मोबाइल नंबर का अं​तिम अंक खोलेगा कई राज, चेक कर लीजिए अपना भी, कितना सच, कितना झूठ

Mobile Last Digit Numerology: आज के समय में मोबाइल लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. इसे देखते हुए मोबाइल न्यूमरोलॉजी यानि मोबाइल अंक​ ज्यो​तिष का क्रेज भी लोगों में बढ़ रहा है. मोबाइल न्यूमरोलॉजी की मदद से आप अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को जान सकते हैं. आप अपने मोबाइल नंबर से अपने भविष्य को जान सकते हैं. आपके मोबाइल का अंतिम नंबर आपके बिजनेस, करियर से जुड़े कई राज खोलता है. यदि आपका मोबाइल नंबर आपकी उन्नति में सहायक नहीं है तो आप उसे बदलकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं. आइए जानते हैं कि आपके का मोबाइल अंतिम नबंर क्या राज खोलता है?

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक

1. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो आपके पास और लोगों की तुलना में काफी कम कॉल्स आती हैं. आपके करियर या काम से जुड़ी सीमित कॉल्स ही आती हैं. इनके पास पुरुषों के कॉल्स से ज्यादे आते हैं.

2. य​दि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 2 है तो आपके पास काफी कॉल्स आती हैं, लोग आप से अपने भावनात्मक बातों को शेयर करना चाहते हैं. दूसरे लोग अपना दुखड़ा आप से रोते हैं. एक और चौंकाने वाली बात हो सकती है कि ऐसे नंबर वालों के पास महिलाओं के कॉल्स ज्यादा आती हैं. सामने वाला आपसे बहुत देर तक बातें करता है. लेकिन यह भी बात है कि लोग आपसे कनेक्ट होते हैं.

3. यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 है तो उसके पास बड़े लोगों की कॉल्स आती हैं. इनको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोग भी कॉल करते हैं. इन लोगों को अपने ग्राहकों से अच्छा पैसा प्राप्त होता है. ये लोग ज्ञान की बातें बहुत करते हैं.

5. ​जिस व्यक्ति के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 5 है, उसे अन्य लोगों की तुलना में अधिक कॉल आते हैं. लोग उससे काफी चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं. यदि किसी के बिजनेस का मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 5 है, तो उसके बाद इन्क्वायरी वाली कॉल्स बहुत आती हैं और इससे से ही ये लोग बहुत पैसा कमाते हैं.

6. जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है, उन लोगों के पास जिन भी लोगों के कॉल्स आते हैं, वे बहुत ही अच्छी और मीठी बातें करते हैं. ये बातें इस तरह हो सकती हैं, जैसे कि पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका अपने संबंधो के शुरूआती समय में करते हैं. य​दि आपके बिजनेस के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है तो आपका ग्राहक बहुत ही मोलभाव करने वाला होगा. हमेशा कम दाम पर सामान लेना चाहेगा. महिलाओं के फोन ज्यादे आएंगे.

ये भी पढ़ें: सूर्य के घर में होने वाला है बुध का प्रवेश, इन 8 राशिवालों की बढ़ेगी टेंशन, लाभ कम, चुनौतियां ज्यादा

7. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7 है, तो आपके बड़े लोगों से बहुत अच्छे संबंध होंगे, जो आपके पहचान के होंगे. कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे बहुत ही कम बात करेगा. लेकिन आपको उस व्यक्ति से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. वो आपको काफी बड़े आश्वासन देंगे, लेकिन कोई काम नहीं करेंगे. उम्मीद नहीं रखेंगे, तो वो आपका काम कर देगा. ​यदि आपके बिजनेस के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7 है तो सामने वाला ग्राहक बहुत मुश्किल से ऑर्डर देगा. बातें उसकी बड़ी होंगी, लेकिन किसी काम की नहीं होंगी. आपको रहस्यमयी लोगों से मदद मिलेगी. जिससे उम्मीद नहीं थी, वो मदद कर गया.

8. जिस व्यक्ति के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 8 है, उन लोगों के पास आने वाले कॉल्स बहुत ही सीमित बात करने वाला होगा. सामने वाला व्यक्ति काम से काम की ही बात करेगा और ऐसा ग्राहक आपको पैसा देकर जाएगा. ऐसे लोगों को अपने ग्राहक से भी काम से काम तक की ही बात करनी चाहिए. जितना वो जानना चाहता है, उतना ही उसे बताएं. आपको फायदा होगा.

9. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है, तो सामने से कॉल करने वाला व्यक्ति पूरी एनर्जी से बात करेगा. सामने वाले की बातें सुनकर आप भी एनर्जी से भर जाएंगे.

10. जिस भी मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 0 होता है, उसे मोबाइल न्यूमरोलॉजी में अच्छा नहीं माना जाता है. आपके पास जो भी कॉल आएंगे, उसका कोई सफल परिणाम नहीं निकलेगा. सारी बातचीत का नतीजा ही जीरो निकलेगा.

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, प्रमोशन-लाभ पक्का, लापरवाही पड़ सकती है भारी!

Next post

Shivratri August 2025 Date: भाद्रपद शिवरात्रि कब है? गुरु पुष्य समेत बनेंगे 3 शुभ योग, दोपहर में लगेगी भद्रा, जानें तारीख, मुहूर्त

You May Have Missed